दिल्ली होटल अग्निकांड: अब तक 23 मौत, मालिक-अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इस मामले में अदालत ने होटल के मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी होटल में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। बुधवार को हादसे में गंभीर रूप से झुलसी एक बांग्लादेशी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इसी मामले में अदालत ने होटल के मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला बांग्लादेश की रहने वाली थी और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थी। बुधवार सुबह करीब 11:20 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला अपने पति का किडनी प्रत्यारोपण कराने भारत आई थी। इस अग्निकांड में उसके भाई की भी मौत हो चुकी है। महिला की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 23 हो गई है।
दूसरी ओर, दिल्ली की एक अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
अदालत ने जेल प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि यदि होटल मालिक लवकेश बजाज के पास चिकित्सक द्वारा जारी दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन है तो उसके आधार पर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार किया जाए। मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी होटल में 3 जून को भीषण आग लग गई थी। यह राजधानी में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी होटल अग्निकांड घटनाओं में से एक मानी जा रही है। हादसे में कई विदेशी नागरिक भी शिकार हुए थे।
इस त्रासदी में गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार भी खत्म हो गया। विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल, मां प्रेमलता और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई थी। परिवार अपने बीमार पिता से मिलने दिल्ली आया था और होटल में ठहरा हुआ था। बाद में गुरुग्राम में पांचों का अंतिम संस्कार किया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस होटल में आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
भाषा और वार्ता के इनपुट शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

