तेज रफ्तार SUV ने मारी कार को टक्कर, खिड़की से उछल कर गिरी बच्ची की मौत; दिल्ली में बड़ा हादसा
बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक एसयूवी गाड़ी ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार महिला की गोद में बैठी दो साल की बच्ची गाड़ी से बाहर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक एसयूवी गाड़ी ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार महिला की गोद में बैठी दो साल की बच्ची गाड़ी से बाहर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। इस कार में बच्ची, उसकी मां और चार अन्य लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद, टोयोटा फॉर्च्यूनर का ड्राइवर अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे जीटीके रोड पर एक यातायात सिग्नल के पास हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कथित तौर पर 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी और उसने एक मारुति सेलेरियो कार को टक्कर मार दी, जिसमें चार बड़े और दो बच्चे सवार थे। मामले की एफआईआर के अनुसार, टक्कर के कारण कार सड़क पर घूम गई और डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने कहा, बच्ची अपनी मां की सहेली की गोद में आगे की सीट पर बैठी थी और कार की खिड़की खुली हुई थी।
खिड़की से उछलकर सड़क पर गिरी बच्ची
उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बच्ची उछलकर कार की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गई। एफआईआर के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत के 47 साल के शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वे रानी खेड़ा से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। सिंह ने कहा, कार का एसी खराब था इसलिए हमने कार की खिड़कियां खुली रखी थी। मेरी बेटी ज्योति आगे की सीट पर बच्ची को गोद में लिए बैठी थी तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने हमें पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दो सालकी बच्ची देवांशी की मां आरती गाड़ी चला रही थी।
सिग्नल पर ग्रीन लाइट होते ही मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार एसयूवी ने छोटी कार को उसी समय टक्कर मारी जब सिग्नल पर लाइट हरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सड़क पर गिरने से बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई और उसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम को भी बुलाया गया और जांच के तहत सबूत एकत्र किए गए। उन्होंने कहा, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या चालक ने इलाके से भागने के लिए किसी टैक्सी, दोपहिया वाहन या अन्य साधन का इस्तेमाल किया।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

