सीने पर नाम का टैटू और रेप का केस, HC के फैसले में रोमियो-जूलियट का भी जिक्र

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली हाई कोर्ट के रेप केस के मामले में सजा को लेकर सुनाए गए एक फैसले ने सभी का ध्यान खींचा है। दरअसल, कोर्ट ने पीड़िता के सीने पर आरोपी के नाम का टैटू पाया गया। कोर्ट ने टैटू को निर्णायक सबूत मानते हुए दोषी की सजा को कम कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को वापस जेल भेजना न्याय का घोर मजाक होगा।

रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले ने खींचा ध्यान।
रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले ने खींचा ध्यान।

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्ष 2009 के रेप के एक मामले में दोषी की सजा को कम कर दिया है। इस मामले में 14 साल की पीड़िता के सीने पर आरोपी के नाम का टैटू पाया गया। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अप्रत्याशित मोड़ लेते हुए उनके व्यक्तिगत संबंधों के निर्णायक सबूत के रूप में टैटू को आधार बनाते हुए दोषी की सजा को कम कर दिया है। महिला कोर्ट को यह समझाने में असमर्थ रही कि उसके सीने पर पुरुष का नाम कैसे गुदवाया गया। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के तर्क के खिलाफ टैटू के आधार पर विचार किया। उनके अतीत के निर्विवाद प्रमाणों को देखते हुए आरोपी की सजा कम करने का निर्णय लिया।

पीठ ने यह भी गौर किया कि दोनों ने बाद में शादी कर ली थी। अपने-अपने जीवन में व्यवस्थित हो गए थे, जबकि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। इसलिए हाई कोर्ट ने पूर्व में आरोपी युवक द्वारा जेल में बिताए दो साल चार महीने जेल में रहने को ही उसकी सजा माना है।

वापस जेल भेजना न्याय का घोर मजाक होगा

जस्टिस विमल कुमार यादव की पीठ ने कहा कि युवती अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। पीठ ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वह आत्ममंथन कर रही थी, जहां सच्चाई खुलकर सामने आ गई है। अपने अंतर्मन में कहीं न कहीं वह भी टैटू और मनाली यात्रा आदि के बारे में जवाब और स्पष्टीकरण ढूंढ रही होगी। पीठ ने कहा कि उस व्यक्ति को वापस जेल भेजना न्याय का घोर मजाक होगा। पीठ ने यह देखते हुए कि घटना के समय आरोपी महज 18 वर्ष का था। अब वह 35 वर्ष का है।

2009 में प्राथमिकी, 2026 में निपटारा

वर्ष 2009 में करीब 14 साल की यह लड़की जून में अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता को उसकी गुमशुदगी का पता चल गया था, लेकिन दो दिन तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद लड़की घर लौट आई। इस दौरान वह आरोपी (जो उस समय 18 साल का था) के साथ कनॉट प्लेस व मनाली गई थी, जिसके बाद वे दिल्ली लौट आए थे। आरोपी ने दावा किया कि लड़की स्वेच्छा से उसके साथ आई थी। उनके बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी सहमति से हुआ था। चिकित्सा अधिकारियों के समक्ष लड़की का प्रारंभिक बयान भी उसके बयान से मेल खाता था, लेकिन बाद में उसने अदालत के समक्ष अपने बयान में विरोधाभासी रुख अपनाया। आखिरकार केस का निपटारा हो गया।

रोमियो-जूलियट का हवाला

हालांकि निचली अदालत ने पीड़िता की कम उम्र को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, अब पीड़िता के सीने पर टैटू ने मामले को पलट दिया। हाई कोर्ट की पीठ ने रोमियो-जूलियट का हवाला दिया और यह भी बताया कि दिल्ली, मद्रास व बॉम्बे उच्च न्यायालयों सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों ने किशोर प्रेम को मान्यता दी है। पीठ ने संसद से उपयुक्त बदलाव करने का आग्रह किया है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसीने पर नाम का टैटू और रेप का केस, HC के फैसले में रोमियो-जूलियट का भी जिक्र