सत्य की जीत हुई; जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के CBI अर्जी ट्रांसफर करने पर बोले केजरीवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आबकारी नीति मामले को चीफ जस्टिस के पास भेज दिया ताकि इसे दूसरी बेंच को ट्रांसफर किया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य की जीत करार दिया है।

सत्य की जीत हुई; जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के CBI अर्जी ट्रांसफर करने पर बोले केजरीवाल

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आबकारी नीति मामले को चीफ जस्टिस के पास दूसरी बेंच को ट्रांसफर करने के लिए भेज दिया। यही नहीं जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज एवं अन्य के खिलाफ आबकारी नीति मामले के संबंध में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के लिए आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू की। मामले को दूसरी बेंच के लिए भेजे जाने के फैसले पर अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे सत्य की जीत करार दिया है।

फिर जीता गांधी जी का सत्याग्रह- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बगैर संदर्भ के एक्स पर किए अपने एक पोस्ट में कहा- सत्य की विजय हुई है।गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर जीत हुई है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज एवं अन्य के खिलाफ आबकारी नीति मामले के संबंध में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट करने के लिए आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू की।

सोशल मीडिया पर जताई आपत्ति

खुली अदालत में सुनाए गए एक विस्तृत आदेश में जस्टिस शर्मा ने अवमानना ​​के आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए कई पोस्टों पर आपत्ति जताई। इन पोस्टों में उन पर ‘राजनीतिक निष्ठा’ का आरोप लगाया गया था। यही नहीं इन पोस्टों में वाराणसी के एक शैक्षणिक संस्थान में दिए गए जस्टिस शर्मा के भाषण के एडिटेड वीडियो को पोस्ट करके कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया गया था।

मामले से खुद को अलग करने से इनकार

जस्टिस शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मेरे द्वारा मामले से खुद को अलग करने से इनकार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने और कानूनी उपायों का सहारा लेने के बजाय मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की। अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में अदालत के अधिकार को कम करने के जानबूझकर किए गए प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सोची-समझी साजिश का हिस्सा थे केजरीवाल के अभियान

जस्टिस शर्मा ने कहा कि अदालत के खिलाफ दिए गए बयान, वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक कैंपेन एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थे। इनका मकसद न्यायपालिका की साख को चोट पहुंचाना और न्याय प्रशासन में रुकावट डालना था। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे संगठित कैंपेन के जरिए न्यायपालिका को डराया नहीं जा सकता है।

मामले से अलग नहीं किया, इसलिए किया ट्रांसफर

न्यायमूर्ति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं को इस मामले से अलग नहीं कर रही हैं वरन अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने के कारण मामले को दूसरी पीठ को स्थानांतरित कर रही हैं। आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर अब दूसरी पीठ सुनवाई करेगी। जस्टिस शर्मा ने कहा कि अब कोर्ट और जज के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू हो चुकी है इसलिए न्यायिक मर्यादा के हिसाब से जरूरी है कि आबकारी नीति मामले की सुनवाई कोई दूसरी बेंच करे।

(पीटीआई, एएनआई के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।