प्रदर्शनों से हो रहा नुकसान, व्यापारियों और वकीलों की गुहार; HC का क्या रुख?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को तय SOP के अनुसार नियंत्रित करने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। वकीलों व्यापारियों का कहना है कि लगातार प्रदर्शनों से उनको नुकसान हुआ है

delhi high court on jantar mantar protest
दिल्ली हाई कोर्ट प्रदर्शनों पर लगाम लगाने की गुहार वाली याचिकाओं पर केंद्र से जवाब मांगा है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को तय नियम कानूनों के तहत काबू करने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। ये याचिकाएं व्यापारियों, वेंडरों और वकीलों की ओर से दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट में भी विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं लंबित होने के कारण हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से उनकी प्रति मांगी है। व्यापारियों का कहना है कि मध्य दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों और बैरिकेडिंग से उनको भारी नुकसान हो रहा है।

अदालत ने मंगलवार को व्यापारियों, विक्रेताओं व वकीलों की याचिकाओं पर केन्द्र सरकार से जवाब मांगा। इन याचिकाओं में राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को मानक संचालन प्रक्रिया को नियंत्रित करने के अनुसार नियंत्रित करने की मांग की गई है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे एवं न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने केन्द्र सरकार व अन्य अधिकारियों की तरफ से पेश वकील से कहा कि वे मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से पहले तथ्य जुटाएं। पीठ ने याचिकाकर्ताओं से सुप्रीम कोर्ट में दायर विरोध से जुड़ी याचिकाओं की एक प्रति रिकॉर्ड पर लाने को भी कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मुद्दे की सुनवाई नहीं

पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि अदालत उस क्षेत्र को लेकर सुनवाई नहीं करना चाहती जो पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं को 15 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद पीठ ने सुनवाई को 16 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया जाना चाहिए पालन

मध्य दिल्ली में इस साल जून-जुलाई से चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग विपक्षी पार्टियों, छात्र समूहों व सिविल सोसाइटी के सदस्यों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दलील दी कि उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कई निर्देश दिए हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए।

व्यापारियों को नुकसान

व्यापारियों की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पोद्दार ने कहा कि त्योहारों का मौसम होने के कारण, अक्टूबर से फरवरी कारोबार के लिए सबसे अच्छा समय है, जिस पर हाल के प्रदर्शनों की वजह से बुरा असर पड़ा है। याचिकाकर्ता ऋषभ सक्सेना (जो एक वकील हैं) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी ने इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में मध्य दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिससे सब कुछ रुक गया।

दरअसल, आज मुख्य न्यायाधीश की पीठ अधिवक्ता पुरी की तत्काल सुनवाई के आग्रह को मान लिया, जिसके बाद मामलों की सुनवाई शुरू हुई। पुरी ने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि बैरिकेडिंग व प्रदर्शन के तरीके की वजह से व्यापारियों को हाल के दिनों में दो हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। लोग कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में नहीं जा सकते थे। यह इलाका पूरी तरह पहुंच से बाहर हो गया था। इसका असर आस-पास के बड़े बाजारों पर भी पड़ा है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsप्रदर्शनों से हो रहा नुकसान, व्यापारियों और वकीलों की गुहार; HC का क्या रुख?