Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi high court shaheen bagh open sewer leakage delhi jal board mcd status report
शाहीन बाग में खुली सीवर लाइन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, जल बोर्ड को लगाई फटकार

शाहीन बाग में खुली सीवर लाइन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, जल बोर्ड को लगाई फटकार

संक्षेप:

दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहीन बाग में खुली सीवर लाइन से हो रहे रिसाव पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली जल बोर्ड को तुरंत मरम्मत करने और स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Jan 09, 2026 11:10 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक खुली सीवर लाइन से रिसाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे चलना तो दूर, सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोर्ट ने लिया ऐक्शन

हाईकोर्ट खुद इस मुद्दे पर ऐक्शन में आ गया जब उसकी नजर टाइम्स ऑफ इंडिया की 7 जनवरी की एक रिपोर्ट पर पड़ी। रिपोर्ट में ओखला के पास शाहीन बाग में खुली नाली से पानी लीक होने की भयावह तस्वीर दिखाई गई थी। कोर्ट ने कहा,'लोग सड़क पर चल भी नहीं पाते। ये रिसाव स्वास्थ्य, सुरक्षा और सफाई के लिए बड़ा खतरा है।' जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने इसे गंभीरता से लिया।

ये भी पढ़ें:मां ज्यादा कमाती हो तब भी भरण-पोषण पिता की जिम्मेदारी... दिल्ली HC का फैसला

जल बोर्ड को दिया सख्त निर्देश

कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को फौरन कदम उठाने के आदेश दिए। बोर्ड को MCD, PWD या किसी भी अन्य सरकारी एजेंसी की मदद लेने को कहा गया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कह, तुरंत इलाके का निरीक्षण करो, लीकेज ठीक करो और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करो। ये निर्देश दिल्ली में जलभराव की बड़ी समस्या पर चल रहे एक केस की सुनवाई के दौरान दिए गए।

ये भी पढ़ें:नोट कर लीजिए डेट, दिल्ली में इस दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने वजह भी बता दी

जलभराव की जंग जारी

मुख्य मामले में कोर्ट ने देखा कि संबंधित अधिकारियों ने स्टेटस रिपोर्ट तो दाखिल की हैं, लेकिन समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। कोर्ट ने सभी सिविक बॉडीज को मीटिंग बुलाने और अनसुलझी शिकायतों को हाइलाइट करने का आदेश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।