पार्क में रामलीला की मंजूरी नहीं, DDA के फैसले पर मुहर; दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंटू पार्क में रामलीला आयोजन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में क्या बातें कहीं? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

पार्क में रामलीला की मंजूरी नहीं, DDA के फैसले पर मुहर; दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंटू पार्क में रामलीला आयोजन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

हेमलता कौशिक, नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक सार्वजनिक पार्क की जरुरत स्थानीय निवासियों के लिए अधिक बताई है। उच्च न्यायालय ने कहा है कि पार्क को हरित व पर्यावरण के लिए संरक्षित रखना जरुरी है। साथ ही स्थानीय नागरिकों के लिए मनोरंजन स्थल के रुप में बनाए रखने की जरूरत है। उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते हुए पार्क में कुछ समय के लिए रामलीला आयोजित करने की मांग संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।

अदालत ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने अपने आदेश में हरित क्षेत्र को बनाए रखने पर जोर दिया है। साथ ही पीठ ने कहा है कि स्थानीय निवासियों के कल्याण के लिए किसी पार्क को हरित व मनोरंजन स्थल के रूप में बनाए रखने की जरूरत, वहां कुछ समय के लिए रामलीला आयोजित करने की जरूरत से अधिक महत्वपूर्ण है। पीठ ने नारायणा विहार स्थित चिंटू पार्क में रामलीला आयोजित करने के लिए की गई बुकिंग रद्द किए जाने के निर्णय को सही ठहराया है।

डीडीए का फैसला बरकरार

पीठ ने श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का फैसला बरकरार रखा, जिसके तहत चिंटू पार्क की रामलीला आयोजन के लिए की गई बुकिंग रद्द कर दी गई थी। समिति 30 सितंबर से 25 अक्टूबर तक पार्क में रामलीला आयोजित करना चाहती थी।

याचिकाकर्ता की क्या दलील?

याचिकाकर्ता के अनुसार, समिति कई दशकों से इसी स्थान पर हर साल रामलीला का आयोजन करती आ रही है। समिति का दावा था कि आयोजन के लिए उसके पास संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति व अनापत्ति प्रमाणपत्र भी मौजूद हैं।

डीडीए ने बुकिंग कर दी थी रद्द

डीडीए ने 9 सितंबर को रामलीला के लिए की गई बुकिंग रद्द कर दी थी। बुकिंग रद्द करने के कारण के तौर पर आदेश में लिखा गया था कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के कारण बुकिंग रद्द की जा रही है। समिति ने आरोप लगाया कि बुकिंग रद्द करने से पहले उसे न तो कोई नोटिस दिया गया, न सुनवाई का मौका मिला। न ही फैसले के कारण बताए गए।

डीडीए ने क्या कहा?

याचिकाकर्ता की तरफ से दलील दी गई कि पहले की एक याचिका में उच्च न्यायालय के निर्देश पार्क से अतिक्रमण हटाने, वहां पार्किंग रोकने व उसे हरित क्षेत्र के तौर पर बनाए रखने से संबंधित थे। इन निर्देशों में पार्क में रामलीला या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं लगाई गई थी। इसके विपरीत डीडीए की तरफ से कहा गया कि पिछली कार्यवाही में 5 जनवरी को पारित आदेश के बाद चिंटू पार्क को नारायणा विहार कॉलोनी के निवासियों के कल्याण के लिए पार्क के रूप में बनाए रखा जा रहा है।

तस्वीरों में बुजुर्गों व बच्चों को पार्क का लाभ लेते दिखाया

पीठ के सामने सुनवाई के दौरान पार्क की मौजूदा स्थिति व उसके इस्तेमाल से संबंधित तस्वीरें तथा स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की गई। इन तस्वीरों में पार्क में बुुजुर्गों व बच्चों की गतिविधि को दिखाया गया था। जिसमें ये दोनों वर्ग पार्क का लाभ लेते दिख रहे थे। इन तस्वीरों को देखने के बाद पीठ ने कहा कि नारायणा विहार के निवासियों के कल्याण के लिए चिंटू पार्क को हरित व मनोरंजन स्थल के रूप में बनाए रखने की जरूरत, रामलीला आयोजित करने के लिए उसके अस्थायी इस्तेमाल से अधिक महत्वपूर्ण है।

हरित क्षेत्र को प्रभावित नहीं कर सकते

पीठ ने कहा गया कि किसी हरित क्षेत्र को सार्वजनिक हित जैसे की सामुदायिक भवन अथवा वृद्धाआश्रम के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पीठ ने कहा कि यहां मुद्दा पर्यावरण से जुड़ा है। हरित क्षेत्र को प्रभावित नहीं किया जा सकता। रामलीला की वजह से पार्क का असली रुप प्रभावित हो सकता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपार्क में रामलीला की मंजूरी नहीं, DDA के फैसले पर मुहर; दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या