क्या पैदल वालों के कोई मौलिक अधिकार नहीं होते? MCD को HC की फटकार, फैसला बरकरार

लाइव हिन्दुस्तान, हेमलता कौशिक/नई दिल्ली
share

हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम पर लगे हर्जाने को बरकरार रखा है। दुर्घटना के एक मामले में कोर्ट ने कहा कि पैदल चलने वालों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। सड़क पर वाहन चलाते समय ड्राइवर की जिम्मेदारी पैदल चलने वालों से ज्यादा होती है।

delhi high court
सड़क पर पैदल चलने वालों के भी मौलिक अधिकार होते हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश करते हुए कहा कि सड़क पर पैदल चलने वालों को भी कानून के तहत विशेष अधिकार मिले हैं। वहीं, वाहन चालकों पर बोलते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय उनकी पैदल चलने वालों से ज्यादा जिम्मेदारी होती है।

हाई कोर्ट ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर लगे एक करोड़ 16 लाख 42 हजार रुपये के हर्जाने को बरकरार रखा है। एमसीडी के ट्रक से कुचले जाने से एक महिला की मौत हो गई थी। जस्टिस अनीश दयाल की पीठ ने एमसीडी की मुआवजा रकम के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया है। पीठ ने एमसीडी को कहा कि चार सप्ताह के भीतर मृतक महिला के परिवार को एक करोड़ 16 लाख 42 हजार 16 रुपये की राशि का भुगतान करे। इस रकम पर नौ फीसदी के ब्याज की अदायगी भी की जाए।

निगम ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी

दरअसल, एमसीडी ने इस सड़क दुर्घटना के लिए मृतक महिला की लापरवाही को मुद्दा बनाते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। एमसीडी का कहना था कि महिला सड़क पर चल रही थी। इसलिए वाहनों से बचना उसकी जिम्मेदारी बनती थी। इस पर हाई कोर्ट की पीठ ने एमसीडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सड़क क्या सिर्फ वाहनों के लिए होती है। पैदल वालों के कोई मौलिक अधिकार नहीं होते।

एमसीडी को कटघरे में खड़ा किया

पीठ ने एमसीडी को नगर निकाय होने के नाते कटघरे में खड़ा किया। कोर्ट ने कहा कि अगर सड़क है तो यह पक्का करना भी एक कर्तव्य है कि पैदल चलने वालों के लिए तय और अच्छी तरह से बनाए हुए फुटपाथ भी हों। यह कर्तव्य शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर पालिका और यहां तक कि पंचायतों का भी है। आपने नगर निकाय होने के नाते उचित फुटपाथ नहीं बनाए तो इसका खामियाजा पैदल चलने वाला क्यों भुगते। जबकि पैदल चलना जिंदगी का जरूरी हिस्सा है।

गाड़ी चला रहा शख्स एमसीडी में माली था

सुनवाई के दौरान एक अहम खुलासा हुआ जिस चालक से दुर्घटना हुई थी, वह मुकदमे की सुनवाई के दौरान मर गया था। उसने मृत्युपूर्व पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह एमसीडी में माली के तौर पर कार्यरत है। सुपरवाइजर ने उसे ट्रक ले जाने को कहा था। पीठ ने इस पर कहा कि एमसीडी जुर्माना रकम को मुआवजे के तौर पर देने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।

दुर्घटना के बाद फरार हो गया था चालक

चश्मदीदों ने बताया कि दुर्घटना के बाद थोड़ी दूर पर वाहन चालक ने ट्रक को रोककर शीशे से दोनों महिलाओं को देखा और फिर भाग गया। पीठ ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 20 नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी वाहन चालकों को भी इन नियमों का पालन करना होगा। पैदल चलने वालों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

सुभाष नगर का मामला

पीड़ित महिला और उसकी भाभी सुभाष नगर इलाके में 10 अगस्त 2018 को पैदल जा रही थीं। तभी एमसीडी के ट्रक ने महिला को कुचल दिया था। उसी दिन अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला एक निजी कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत थी। इस मामले पर सुनवाई के दौरान पाया गया कि जहां यह दुर्घटना हुई वह इलाका बहुत भीड़भाड़ वाला था।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsक्या पैदल वालों के अधिकार नहीं होते? MCD को हाई कोर्ट की फटकार, फैसला बरकरार