Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi high court remark on false rape allegations effect on accused persons and victim
दुष्कर्म के झूठे आरोप लोगों पर कभी न मिटने वाले घाव छोड़ते हैं : रेप केस में बोला दिल्ली हाईकोर्ट

दुष्कर्म के झूठे आरोप लोगों पर कभी न मिटने वाले घाव छोड़ते हैं : रेप केस में बोला दिल्ली हाईकोर्ट

संक्षेप:

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दुष्कर्म के झूठे आरोपों में किसी व्यक्ति को फंसाए जाने से आरोपी को ऐसे घाव मिलते हैं जो जिंदगी भर नहीं मिट सकते और कथित पीड़िता एवं आरोपी दोनों के लिए इसके दूरगामी परिणाम होते हैं।  

Jan 02, 2026 01:07 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दुष्कर्म के झूठे आरोपों में किसी व्यक्ति को फंसाए जाने से आरोपी को ऐसे घाव मिलते हैं जो जिंदगी भर नहीं मिट सकते और कथित पीड़िता एवं आरोपी दोनों के लिए इसके दूरगामी परिणाम होते हैं। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दिल्ली पुलिस द्वारा निचली न्यायाल के आदेश को चुनौती देने के लिए दायर एक पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई कर रही थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता के अपने पुराने बयानों से मुकर जाने के बाद सभी आरोपियों को निचली न्यायालय ने बरी कर दिया था।

हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर के एक आदेश में कहा, ‘‘जिस आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया हुआ पाया जाता है, उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान, कारावास, सामाजिक कलंक और मानसिक पीड़ा ऐसे घाव छोड़ सकते हैं जो जीवनभर नहीं भर सकते। ये पीड़ा ठीक उसी तरह है जैसे यौन उत्पीड़न के वास्तविक मामलों में पीड़िता की गरिमा को चोट पहुंचती है।’’

ये भी पढ़ें:महिलाओं के हर केस में ‘हाथ मारा’ शब्द जोड़ना गलत.. दिल्ली HC की पुलिस को चेतावनी

हाईकोर्ट ने कहा कि बिना किसी बाहरी दबाव के पीड़िता के बयान में आए पूरी तरह के बदलाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने कहा, ‘‘किसी दबाव या मजबूरी के बिना बयान को बाद में पूरी तरह बदल दिए जाने से गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं जिन्हें संवैधानिक अदालत नजरअंदाज नहीं कर सकती। ऐसा इसलिए क्यूंकि न सिर्फ कथित पीड़िता के लिए बल्कि आरोपी व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए भी दुष्कर्म के आरोपों के दुरगामी परिणाम होते है।’’

'सच्ची शिकायतों को भी शक भरी नजर से देखा जाता है'

हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की झूठी शिकायतें आम लोगों के मन में संदेह तथा झिझक पैदा करती हैं और फिर सच्ची शिकायतों को भी शक भरी नजर से देखा जाता है।

ये भी पढ़ें:आपसी सहमति से तलाक लेने वालों को बहुत बड़ी राहत, दिल्ली HC ने सुनाया अहम फैसला

जस्टिस शर्मा ने कहा, ‘‘जब गंभीर आरोप लगाए जाते हैं और फिर बिना किसी स्पष्टीकरण के वापस ले लिए जाते हैं, तो इससे यौन हिंसा के पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बनाई गई प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कम होता जाता है। इसका दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम यह होता है कि जिन महिलाओं से वास्तव में ऐसे अपराधों किए गए हैं उनकी आवाज पर सवाल उठाए जा सकते हैं या उनकी पीड़ा पर संदेह किया जा सकता है।’’

महिला ने तीन लोगों पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

हाईकोर्ट उस मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक महिला ने तीन पुरुषों पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन उसने मुकदमे के दौरान अपना बयान वापस ले लिया। महिला ने स्वीकार किया कि उसे आरोपियों द्वारा मजबूर नहीं किया गया था और वह आरोपियों में से एक के साथ स्वेच्छा से संबंध में थी।

ये भी पढ़ें:ससुराल में यौन उत्पीड़न भी दहेज प्रताड़ना का हिस्सा, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।