बिना सुनवाई तोड़फोड़ नहीं कर सकते; राजोकरी में DDA के ऐक्शन पर हाईकोर्ट सख्त

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्हें सुनवाई का मौका दिए बिना तोड़ दिया गया। राजोकरी में डीडीए के ऐक्शन पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।

बिना सुनवाई तोड़फोड़ नहीं कर सकते; राजोकरी में DDA के ऐक्शन पर हाईकोर्ट सख्त

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजोकरी गांव में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के तोड़फोड़ अभियान से प्रभावित कई फार्महाउस मालिकों को अंतरिम सुरक्षा दी है। उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि यह मामला न्यायिक जांच के दायरे में है। ऐसे में बहरहाल यथास्थिति बनाए रखें।

उच्च न्यायालय अभी कई फार्महाउस मालिकों द्वारा दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इन याचिकाओं में राजोकरी में एक स्टॉर्मवॉटर ड्रेन (नाला) के आसपास डीडीए की अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई को चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनकी संपति के बड़े हिस्से (जिसमें बाउंड्री वॉल, गार्ड रूम, सर्वेंट क्वार्टर व अन्य ढांचे शामिल हैं) को बिना किसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए और उन्हें सुनवाई का मौका दिए बिना तोड़ दिया गया।

यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

दरअसल, 3 जून 2026 को हुई कार्रवाई के दौरान एक अहम निर्णय में न्यायमूर्ति अमित शर्मा की पीठ के सामने रखी गई बातों पर ध्यान देने के बाद संबंधित संपतियों के मामले में जैसा है वैसा ही रहने का निर्देश दिया गया है।

खास बात यह है कि पीठ ने देखा कि डीडीए जिस नोटिस पर भरोसा कर रहा था, उसमें तोड़फोड़ की कार्रवाई का प्रस्ताव देने वाला कोई अलग कारण बताओ नोटिस जारी करने का संकेत नहीं था।

याचिकाकर्ताओं ने लगातार यह तर्क दिया है उनकी संपति नियमित जमीन व उनके मालिकाना हक वाली जमीन पर बनी है। संबंधित विभागों द्वारा संबंधित ढांचे को मंजूरी दी गई थी। इतना ही दशकों से ये यहां बनी हैं।

याचिका में कहा गया है कि संबंधित तोड़फोड़ कार्रवाई में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। पीठ ने मामले के न्यायिक क्षेत्र में आने के मद्देजनर संबंधित विभागों को अब इस जगह व संपतियों पर और कार्रवाई ना करने को कहा गया है।

रिपोर्ट- हेमलता कौशिक

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।