निजामुद्दीन वेस्ट में पार्क को बदलने का विरोध, दिल्ली सरकार को HC का नोटिस, क्या है मामला?

Dec 15, 2025 03:34 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, हेमलता कौशिक, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट में एक सार्वजनिक पार्क को पार्टी लॉन में बदलने और उसके कॉमर्शियल गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

निजामुद्दीन वेस्ट में पार्क को बदलने का विरोध, दिल्ली सरकार को HC का नोटिस, क्या है मामला?

दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट में एक सार्वजनिक पार्क को पार्टी लॉन में बदलने और उसके गलत कॉमर्शियल इस्तेमाल का आरोप लगा है। इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल कर दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के साथ ही निजामुद्दीन वेस्ट एसोसिएशन को नोटिस जारी किया है।

पार्क को कब्जा करने का आरोप

याचिका में निजामुद्दीन वेस्ट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पर गैर-कानूनी तरीके से सार्वजनिक पार्क को कब्जा करने का आरोप भी लगाया गया है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए ध्यान किया कि याचिका में प्रतिवादियों को निजामुद्दीन वेस्ट एसोसिएशन आरडब्ल्यूए के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की गई है।

पार्क में अतिक्रमण का आरोप

याचिका में कहा गया है कि निजामुद्दीन वेस्ट कम्युनिटी सेंटर के पास सार्वजनिक पार्क में अतिक्रमण किया गया है। इस पार्क को पार्टी लॉन में बदल दिया गया है। यहां शादियां, पार्टियों व दूसरे व्यावसायिक आयोजन किए जा रहे हैं। जबकि यह एक सार्वजनिक पार्क है। पीठ नेसभी प्रतिवादियो को नोटिस जारी किया है। प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

85 साल के बुजुर्ग ने दायर की याचिका

यह याचिका 85 साल के वरिष्ठ नागरिक ने शिराज परवीन ने दायर की है। याचिकाकर्ता निजामुद्दीन वेस्ट के स्थाई निवासी हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि वह कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभागों को कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते याचिकाकर्ता को अदालत का रुख करना पड़ा। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता बुजुर्ग की अधिक उम्र होने के कारण उन्हें इस पार्क में देर रात होने वाले कार्यक्रम से बहुत दिक्कत होती है।

बीमारी का दिया हवाला

याचिका में कहा गया है कि तेज म्यूजिक, पटाखे, गैर कानूनी पार्किंग, कचरा इकठ्ठा होने और अवैध निर्माण की वजह से उनके परिवार को स्वास्थ्य संबंधी और पर्यावरणीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि वह उच्च रक्तचाप, किडनी की दिक्कत, हाइपरथायरायडिज्म के साथ ही दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। पार्क में इन गतिविधियों की वजह से उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi high court notice regarding illegal conversion of park in nizamuddin west
;;;