शादीशुदा और अलग धर्म मायने नहीं रखता; रेप केस में जिम ट्रेनर को हाई कोर्ट से राहत

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को बेल दे दी। साथ ही टिप्पणी भी की कि किसी व्यक्ति की नैतिकता और अपराध को अलग-अलग नजरिये से देखना जरूरी है।

शादीशुदा और अलग धर्म मायने नहीं रखता; रेप केस में जिम ट्रेनर को हाई कोर्ट से राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में गिरफ्तार एक शादीशुदा जिम ट्रेनर को जमानत दे दी है। अदालत ने फैसले के दौरान टिप्पणी भी की। कहा कि किसी व्यक्ति की नैतिकता और अपराध को अलग-अलग नजरिये से देखना जरूरी है, खासकर तब जब मामला किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा हो।

जस्टिस गिरीश कठपालिया की बेंच ने कहा कि अदालत के सामने पेश की गई तस्वीरों और वीडियो से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि आरोपी और महिला अधिवक्ता के बीच संबंध सहमति से थे। बार एंड बेंच में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आरोपी का शादीशुदा होना या अलग धर्म से संबंध रखना जमानत से इनकार करने का आधार नहीं हो सकता। मामले में आरोपी की ओर से अधिवक्ता संजीव कुमार, कपिल खन्ना और आसिफ खान पेश हुए, जबकि पीड़िता की तरफ से अधिवक्ता संजीव सभरवाल ने पक्ष रखा।

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात

अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला अधिवक्ता की मुलाकात आरोपी से दिल्ली के एक जिम में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में संबंध बने। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे गाजियाबाद के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बिना अनुमति तस्वीरें खींची गईं।

ब्लैकमेल कर रेप का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने उससे 65 हजार रुपये भी वसूले।

आरोपी बोला- रिश्ता आपसी सहमति से था

वहीं आरोपी की ओर से अदालत में कहा गया कि महिला के साथ उसका रिश्ता पूरी तरह सहमति से था और जब दोनों के संबंध खराब हुए, तब यह शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी ने कोर्ट के सामने कुछ फोटो और वीडियो क्लिप भी पेश किए, जिनमें दोनों को करीबी रिश्ते में दिखाया गया।

कोर्ट की टिप्पणी

हाई कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता एक वयस्क और प्रैक्टिसिंग एडवोकेट हैं। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कोई आपत्तिजनक फोटो या वीडियो भी बरामद नहीं हुए। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री पहली नजर में आरोपी के इस दावे का समर्थन करती है कि संबंध सहमति से थे। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष की यह दलील कि आरोपी शादीशुदा है और बच्चे का पिता होने के बावजूद विवाहेतर संबंध में था, जमानत देने से इनकार करने का आधार नहीं बन सकती। अदालत ने यह भी कहा कि धर्म का अंतर भी इस मामले में कोई आधार नहीं है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।