सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम भी सुहाना हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई इलाकों में आज झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कई इलाकों में छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और झमाझम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 24 और 25 अगस्त को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है। हालांकि तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा। इसके बाद 26 से 29 अगस्त तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

कई इलाकों में जलभराव

शनिवार सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई जिसके बाद कुछ इलाकों पानी भर गया। इस दौरान द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव की स्थिति हो गई।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसावधान! दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी