सोनम वांगचुक को मिली एक ‘जीत’, अदालत ने मान ली उनकी बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अदालत से एक बड़ी ‘जीत’ मिल गई है। 24 दिन से अनशन कर रहे वांगचुक को हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

sonam wangchuk
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट किया जाएगा।

सोनम वांगचुक को अदालत से एक बड़ी ‘जीत’ मिल गई है। 24 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में शिफ्ट करने की मांग स्वीकार कर ली है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे.आंग्मो की याचिका पर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने यह निर्देश दिया है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने भी अब वांगचुक को शिफ्ट किए जाने पर अदालत में अपनी सहमति दिखाई, लेकिन डिस्चार्ज पर एक शर्त की मांग भी रखी।

चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने सोनम की पत्नी की मांग पर निर्देश दिया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि सफदरजंग अस्पताल के में हुए सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स को मेदांता के डॉक्टरों के हवाले किया जाए। अस्पताल को वांगचुक के इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाने को कहा गया है। इससे पहले हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने केंद्र सरकार के अस्पताल में वांगचुक के इलाज में दखल देने से इनकार कर दिया था।

केंद्र को भी मंजूर, पर एक मांग भी

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने डिस्चार्ज को लेकर एक शर्त की मांग की। उन्होंने कहा, 'सोनम वांगचुक डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ जाकर खुद को डिस्चार्ज ना कराएं।' 21 दिन के अनशन के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।

अदालत ने ही दिया था निगरानी और मेडिकल मदद का आदेश

इससे पहले 16 जुलाई को हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए। सरकारी डॉक्टरों से वांगचुक के स्वास्थ्य की जांच और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर ही वांगचुक को शनिवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

क्या थीं सोनम की पत्नी की दलीलें

सोनम की पत्नी की तरफ से पेश हुए वकील अखिल सिब्बल ने कहा था कि वांगचुक को बिना किसी सलाह-मशविरे या मेडिकल इमरजेंसी के सफदरजंग ले जाया गया। गीतांजलि ने दलील दी थी कि वांगचुक को अपने पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का आधिकार है और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। सोनम वांगचुक की ओर जारी कुछ पत्रों में भी कहा गया कि उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ अस्पताल में रखा गया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसोनम वांगचुक को मिली एक ‘जीत’, अदालत ने मान ली उनकी बात