एशियन गेम्स ट्रायल्स में नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट, दिल्ली HC ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विनेश फोगाट को 2026 एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अब वह 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

एशियन गेम्स ट्रायल्स में नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट, दिल्ली HC ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

विनेश फोगाट को 2026 एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अब वह 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि विनेश पहले ही घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित की जा चुकी हैं। ऐसे में दूसरी तरफ की दलील सुने बिना उन्हें राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय हित को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

दरअसल, विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की एशियन गेम्स चयन नीति और 9 मई को जारी नोटिस को चुनौती दी थी। WFI ने उन्हें 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक दिया है। इसमें नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है।

इन खिलाड़ियों को किया जा रहा शामिल

WFI की 25 फरवरी की नीति और 6 मई के सर्कुलर के मुताबिक, सिर्फ वही खिलाड़ी एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने 2025 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप, अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप या अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीता हो। फेडरेशन ने साफ कहा था कि पुराने प्रदर्शन को आधार नहीं माना जाएगा।

WFI ने विनेश पर लगाए ये आरोप

9 मई को जारी नोटिस में WFI ने विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। फेडरेशन का कहना है कि रिटायरमेंट से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए जरूरी छह महीने की नोटिस अवधि उन्होंने पूरी नहीं की।

विनेश की तरफ से क्या दलील दी गई

विनेश की ओर से वरिष्ठ वकील राजशेखर राव ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें अप्रैल में गोंडा में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई थी, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले नोटिस देकर रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट खुद को साबित करने का उनका एकमात्र मौका था।

कोर्ट ने हालांकि विनेश को 9 मई के नोटिस का विस्तृत जवाब दाखिल करने की अनुमति दी है। साथ ही WFI को अगली सुनवाई से पहले अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

विनेश ने भी लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

आपको बताते चलें कि विनेश फोगाट उन छह महिला पहलवानों में शामिल रही हैं, जिन्होंने पूर्व WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ 2023 में जंतर-मंतर पर हुए पहलवानों के आंदोलन का प्रमुख चेहरा भी रही थीं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।