दिल्ली में सफर होगा और आसान; DTC बेड़े में शामिल होंगी 2800 नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इलेक्ट्रिक 2800 एयर कंडीशन्ड लो फ्लोर बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है।

Delhi Electric buses

दिल्ली सरकार पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत अपने DTC बेड़े में 2800 नई एसी लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी। दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 7500 तक पहुंचाना है। साल 2028-29 तक कुल बेड़े को 14000 बसों का बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ बस डिपो पर जरूरी चार्जिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाया जाएगा ताकि बस बेड़े को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक किया जा सके।

दिल्ली सरकार की इस पहल के तहत भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत 2800 नई इलेक्ट्रिक एयर-कंडीशन्ड लो-फ्लोर बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इस योजना में 1400 बसें 9 मीटर की और 1400 बसें 12 मीटर की होंगी जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। इस पहल से पूरे दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक पहुंच बेहतर होगी और 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को भी मजबूती मिलेगी।

इस पहले से खासकर दिल्ली के उन इलाकों में जहां अभी सुविधाएं कम हैं या फिर जो शहर के बाहरी इलाके में स्थित हैं, उन इलाकों में आवाजाही आसान होगी। दिल्ली में पहले से चल रही 9 मीटर वाली इलेक्ट्रिक बसों के प्रदर्शन के बेहद सकारात्मक नतीजे रहे हैं। ये बसें लोकल और फीडर ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को पूरा करने में बेहद प्रभावी साबित हुई हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य साल 2028-29 तक दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों की कुल संख्या को बढ़ाकर लगभग 14000 बसों तक पहुंचाना है।

साल के अंत तक हो जाएंगी 7500 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली में लगभग 4300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। यह देश के सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस फ्लीट में से एक है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर लगभग 7500 इलेक्ट्रिक बसों तक पहुंचाना है। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस विस्तार के अगले चरण में दिल्ली सरकार पीएम ई- ड्राइव फेज-2 के तहत 3330 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें 500 बसें 7 मीटर लंबाई वाली इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का मकसद यात्रियों को अच्छा अनुभव देना और पर्यावरण के अनुकूल बसों को बढ़ावा देना है। इस पहल से गाड़ियों का प्रदूषण कम होगा, हवा साफ होगी और लोगों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद सफर की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देकर दिल्ली सरकार भविष्य के लिए एक बेहतरीन और पर्यावरण-अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में सफर होगा और आसान; शामिल होंगी 2800 नई लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें