Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi govt will build 50 new schools by 2029 Education Minister Ashish Sood sent proposal to cabinet
दिल्ली सरकार 2029 तक बनाएगी 50 नए स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कैबिनेट को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली सरकार 2029 तक बनाएगी 50 नए स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कैबिनेट को भेजा प्रस्ताव

संक्षेप:

राजधानी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर साल 10 नए स्कूल बनाएगी। वर्ष 2029 तक सरकार ने 50 नए स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा है ताकि अन्य स्कूलों पर छात्रों के अतिरिक्त भार को कम किया जा सके।

Jan 13, 2026 05:47 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, अमित झा
share Share
Follow Us on

राजधानी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर साल 10 नए स्कूल बनाएगी। वर्ष 2029 तक सरकार ने 50 नए स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा है ताकि अन्य स्कूलों पर छात्रों के अतिरिक्त भार को कम किया जा सके। इसके साथ ही 75 सीएमश्री स्कूल बनाने की तैयारी भी है, लेकिन मौजूदा एजेंसी अतिरिक्त भार होने के चलते तेजी से इस कार्य को पूरा नहीं कर पा रही हैं। इन कामों को जल्द पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने 5 पीएसयू कंपनियों को निर्माण कार्य के लिए अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली में कई स्थानों पर स्कूलों की इमारत जर्जर हालत में है। कई इलाकों में टीन शेड में स्कूल चल रहा है। दिल्ली में कुल 799 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से 284 स्कूलों में दो शिफ्ट में क्लास लगती हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से नए स्कूल की इमारत, अतिरिक्त क्लासरूम, लैब, स्टॉफ रूम आदि का निर्माण जल्द किया जाना है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार ने नरेला एजुकेशन सिटी के लिए खजाना खोला, ढाई गुना बजट बढ़ाया

पीडब्ल्यूडी एवं दिल्ली सरकार के पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की ओर से यह निर्माण कार्य किया जाता है, लेकिन अतिरिक्त भार होने के चलते इन निर्माण कार्यों को उनके द्वारा समय पर पूरा नहीं किया जा पा रहा है। उनके पास ऐसे कई निर्माण एवं मरम्मत कार्य लंबित पड़े हुए हैं। इस वजह से न केवल ये कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है जो स्कूल तैयार होने पर यहां पढ़ते। इसलिए शिक्षा विभाग ने तय किया है कि ये कार्य अन्य एजेंसियों के माध्यम से करवाए जाएं क्योंकि विभाग अधिकांश कार्य मार्च 2029 तक पूरा करना चाहता है।

शिक्षा विभाग को एनबीसीसी, एनपीसीसी, डब्ल्यूएपीसीओएस, ईपीआईएल और यूपीआरएनएलएल की ओर से प्रस्ताव दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इस पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव शिक्षा मंत्री आशीष सूद के माध्यम से कैबिनेट में भिजवाया है। कैबिनेट से मुहर लगने पर इन एजेंसियों को यह कार्य सौंपा जा सकता है ताकि दिल्ली में जल्द नए एवं बेहतर स्कूल तैयार हों।

ये भी पढ़ें:दिल्ली: 9-14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने को लगेंगे HPV के टीके

खराब हालत में हैं 129 सरकारी स्कूल

दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 129 सरकारी स्कूल खराब हालत में हैं जिन्हें जल्द ठीक किया जाना है। इनमें से 9 स्कूलों में अतिरिक्त कमरे बनाने की आवश्यकता है। 68 ऐसे स्कूल हैं जहां एक या ज्यादा इमारत बदाहाल हैं।

उधर, डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की।

1709 मेधावियों को मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति सौंपी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में ‘दिल्ली उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहायता योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा निदेशालय की ओर से लाई गई इस योजना के तहत दिल्ली के 1709 विद्यार्थियों को कुल 25.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की।

छात्रों का अनुशासन राष्ट्र को आगे ले जाएगा : सीएम

छत्रसाल स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता उत्तरी जोन 2025-26 का शुभारंभ हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण के मूल्यों को विकसित करने का मंच है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बैंड प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें:सभी सरकारी स्कूलों का होगा सर्वे, MCD, NDMC और दिल्ली सरकार को किसने दिया आदेश?
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।