Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi govt to starts development works and install play equipment in slum areas
दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में ये काम करने जा रही सरकार, टेंडर जारी

दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में ये काम करने जा रही सरकार, टेंडर जारी

संक्षेप:

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राष्ट्रीय राजधानी के वंचित इलाकों में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ काम करने जा रही है। क्या-क्या होंगे काम और किन इलाकों में दिए जाएंगे अंजाम?

Sep 16, 2025 06:13 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के वंचित इलाकों में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ काम अंजाम देने जा रही है। रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार शहर भर की झुग्गी-झोपड़ियों में झूले, फिसलपट्टी और अन्य खेल उपकरण लगाने के साथ पार्कों और शिशु वाटिकाओं की मरम्मत का काम करने वाली है। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार चाहती है कि वंचित इलाकों में रहने वाले बच्चों बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन इलाकों में होंगे काम

एक अधिकारी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में झूले, फिसलपट्टी और अन्य खेल उपकरण लगाने के साथ पार्कों और शिशु वाटिकाओं की मरम्मत का काम होने जा रहा है। उनमें सदर बाजार के पास ईदगाह रोड, गोयला डेयरी, शकूर बस्ती और जाफराबाद शामिल हैं।

टेंडर जारी

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की ओर से विभिन्न झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों में खेल उपकरण लगाने और शिशु वाटिकाओं की मरम्मत के लिए कई निविदाएं यानी टेंडर जारी किए गए हैं।

कहां कितने के होंगे काम?

निविदाओं में कहा गया है कि ईदगाह रोड में झूले, फिसलपट्टी और अन्य खेल उपकरण लगाने के साथ पार्कों और शिशु वाटिकाओं की मरम्मत के कार्यों की अनुमानित लागत 8.64 लाख रुपये है। वहीं गोयला डेयरी में 9.26 लाख रुपये और शकूर बस्ती में 8.61 लाख रुपये और जाफराबाद में 8.24 लाख रुपये के काम कराए जाएंगे। इन कार्यों के 90 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

क्या है मकसद?

एक अधिकारी ने बताया कि खेल उपकरणों में स्लाइड, झूले, सी-सॉ के साथ-साथ व्यायाम उपकरण भी शामिल होंगे। हम अन्य इलाकों में पार्कों और शिशु वाटिकाओं की मरम्मत की भी योजना बना रहे हैं। हम हर क्लस्टर में मौजूदा सूरते हाल का आकलन कर रहे हैं। साथ ही मरम्मत वाले क्षेत्रों की पहचान कर रहे हैं। यह पहल बुनियादी सुविधाओं से वंचित इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिशों का हिस्सा है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।