
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी दिल्ली सरकार, कहा- फेक न्यूज फैलाया
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने शहर में शिक्षकों को लेकर झूठी जानकारी फैलाने की वजह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। सूद ने कहा कि वह चंडीगढ़ के शीशमहल से फेक न्यूज फैला रहे हैं।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने शहर में शिक्षकों को लेकर झूठी जानकारी फैलाने की वजह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। सूद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए झूठी जानकारी फैलाई कि दिल्ली में शिक्षकों को अब कुत्तों की गिनती करनी होगी।
सूद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘सरकार ने आम आदमी पार्टी और खासकर उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर सुविचारित फैसला किया है कि हम दिल्ली में शिक्षकों के संदर्भ में फैलाए जा रहे फेक न्यूज के खिलाफ पुलिस को शिकायत दें, एफआईआर जारी करें। हम स्वघोषित बेरोजगार नेताओं पर बहुत टिप्पणी नहीं करते लेकिन अबकी बार यह फेक न्यूज फैलाने का काम यहां से दूर चंडीगढ़ के शीशहल में बैठकर अरविंद केजरीवाल ने किया है। यह दुष्प्रचार अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के रूप में किया जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षक स्कूलों में पढ़ाएंगे या कुत्ते गिनेंगे। इसलिए सरकार ने गंभीरता से विचार करके पुलिस को शिकायत दी है। जांच के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।’
एफआईआर दर्ज होते ही विक्टिम कार्ड निकालेंगे आप नेता: सूद
दिल्ली सरकार के मंत्री ने विक्टिम कार्ड लिखे दो कार्ड हाथ में लेकर कहा, ‘जैसै ही एफआईआर दर्ज होगी तो दिनभर में आम आदमी पार्टी के विक्टिम कार्ड खेले जाएंगे। आम आदमी पार्टी की जेब में यह विक्टिम कार्ड ही रहता है, देखो हमें दबाने की कोशिश की जा रही है, प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। विक्टिम कार्ड इसलिए चलेंगे कि जब इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी, उन हैंडल्स पर कार्रवाई होगी जो इन झूठी खबरों को फैला रहे हैं तो दर्द तो होगा ही। लेकिन जैसा करम करेगा वैसा फल देगा भगवान, यह है गीता का ज्ञान।’
सूद ने कहा- केजरीवाल बताएं कहां लिखी हैं गिनती की बात
सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी को आरोप लगाकर भागने के लिए स्वतंत्र है लेकिन उनकी सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। शिक्षा मंत्री ने सर्कुलर को पढ़कर सुनाया और पत्रकारों से पूछा कि क्या इसमें कहीं कुत्तों की गिनती की बात लिखी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल यह बताने की चुनौती दी कि इसमें कहां ऐसा लिखा है। सूद ने कहा, ‘केजरीवाल जी और उनके तथाकथित नेता सुन रहे होंगे तो उनको पढ़ने में असुविधा नहीं होगी इसलिए मैं पढ़कर बता रहा हूं। केजरीवाल बताएं कि इसमें कुत्तों की गिनती की बात कहीं लिखी है।’ सूद ने कहा कि नोडल अधिकारियों को यह सूचना देने को कहा गया था कि कहीं उनके स्कूल परिसर में कहीं आवारा कुत्ते तो नहीं रहते।

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप




