काम की बात: दिल्ली सरकार ने 84% तक घटाया DJB का इंफ्रास्ट्रक्टर चार्ज, इन लोगों को मिलेगा फायदा

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार की यह पहल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिए उसी आदेश का हिस्सा है, जिसके तहत इस साल मई में उन्होंने शहर भर में पानी और सीवर से जुड़े चार्ज कम करने के मकसद से एक रिवाइज्ड और आसान इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज पॉलिसी बनाने की मंजूरी दी थी।

Delhi govt slashes DJB's infrastructure charges by up to 84 pc, aims to boost commercial projects

दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए राज्य सरकार ने बैंक्वेट हॉल, होटल और इंडस्ट्रीज जैसी अन्य व्यावसायिक जगहों (कमर्शियल स्पेसेस) के लिए लगने वाले DJB के इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में 84 प्रतिशत तक की भारी कमी कर दी है।

इस बारे में गुरुवार को जारी एक आदेश में बताया गया कि 150 FAR (फ्लोर एरिया रेश्यो) वाले 1,000 sqm (स्क्वेयर मीटर) प्लॉट पर चार मंजिला बिल्डिंग की अलग-अलग कैटेगरी पर लागू नई दर, जगह की कैटेगरी और टाइप के आधार पर 14.5 प्रतिशत से 84.6 प्रतिशत तक की राहत देती है। DJB के इन नए रिवाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज से सबसे ज्यादा फायदा फैक्ट्रियों और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को होने का अनुमान है। क्योंकि इससे कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की शुरुआती लागत काफी कम होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज (I&FC) 150 स्क्वेयवर मीटर और 200 स्क्वेयर मीटर के बीच के साइज वाले प्लॉट पर नए निर्माण और अतिरिक्त काम के लिए लगाए जाते हैं। इस दौरान कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने से पहले ये चार्ज देना होता है।

कमर्शियल असेंबली और बैंक्वेट हॉल के लिए अब लगेगा इतना शुल्क

इस बारे में जारी आदेश में बताया गया कि 'कमर्शियल असेंबली और बैंक्वेट हॉल के लिए A और B कैटेगरी में लगने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज को 57.68 लाख रुपए से 65.7% घटाकर 19.80 लाख रुपए कर दिया गया है। जबकि C श्रेणी में लगने वाले 41.20 लाख रुपए के चार्ज को 51.94% घटाकर 19.80 लाख रुपए कर दिया गया है। वहीं D कैटेगरी में लगने वाले 24.72 लाख रुपए के चार्ज में 19.9% की कमी करते हुए 19.80 लाख रुपए कर दिया गया है।'

इसी तरह E और F श्रेणी के प्रोजेक्ट्स के लिए लगने वाले शुल्क में 39.9% की कमी की गई है और अब इसके लिए 16.48 लाख रुपए की बजाय 9.90 लाख रुपए देने होंगे। वहीं G और H श्रेणी के लिए लगने वाला चार्ज को 63.9% घटाकर 16.48 लाख रुपए की जगह 5.94 लाख रुपए कर दिया गया है।

होटलों के लिए लगने वाले I&FC शुल्क में भी की गई भारी कमी

नए बदलाव के बाद होटलों के लिए लगने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में भी भारी कमी करते हुए राहत दी गई है। इस बारे में जारी आदेश में बताया गया है कि ‘A और B श्रेणी के होटलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज को 57.68 लाख रुपए से 58.3 प्रतिशत घटाकर 24.06 लाख रुपए कर दिया गया है। जबकि C कैटेगरी के लिए लगने वाले शुल्क में 41.6 प्रतिशत की कमी करते हुए उसे 41.20 लाख रुपए से घटाकर 24.06 लाख रुपए कर दिया गया है।’

औद्योगिक इमारतों के लिए लगने वाली फीस को भी घटाया गया

रिवाइज्ड दरों के इस आदेश के अनुसार 'चार मंजिला औद्योगिक इमारतों के लिए, कैटेगरी A और B के चार्ज को 57.68 लाख रुपए से 84.6% घटाकर 8.91 लाख रुपए कर दिया गया है। जबकि कैटेगरी C के शुल्क में 78.4% की कटौती करते हुए इसे 41.20 लाख रुपए से घटाकर 8.91 लाख रुपए कर दिया गया है। उधर D कैटेगरी में 64% की कमी करते हुए चार्ज को 24.72 लाख रुपए से घटकर 8.91 लाख रुपए कर दिया गया है।'

इसी तरह, E और F कैटेगरी को 73 परसेंट की कमी का फायदा होगा, यानी चार्ज 16.48 लाख रुपए से घटकर 4.46 लाख रुपए हो जाएगा। वहीं कैटेगरी G और H को शुल्क में 83.8 प्रतिशत की कमी का फायदा मिलेगा, यानी फीस 16.48 लाख रुपए से घटकर 2.67 लाख रुपए हो जाएगी।

इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि, 'A और B श्रेणी के लिए लगने वाले 54.93 लाख रुपए के चार्ज को 31 प्रतिशत घटाकर 37.58 लाख रुपए कर दिया गया है। C और D कैटेगरी में से हर एक में 14.5 प्रतिशत की कमी की गई है, जिसमें चार्ज 43.95 लाख रुपए से घटकर 37.58 लाख रुपए कर दिया गया है।' E और F एरिया में, चार्ज 27.47 लाख रुपए से घटाकर 18.79 लाख रुपए कर दिया गया है, जो 31.6 परसेंट की कमी है।

इस कमी से होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा, 'इस बड़ी कमी से इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स लगाने की लागत कम होने और नेशनल कैपिटल में मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।' अधिकारियों के अनुसार, नई पॉलिसी अधिक पारदर्शिता लाने, मौजूदा सिस्टम को आसान बनाने और निवासियों और इंस्टीट्यूशन्स को बड़ी फाइनेंशियल राहत देने के लिए बनाई गई है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली सरकार ने 84% तक घटाया DJB का इंफ्रास्ट्रक्टर चार्ज,इन लोगों को होगा फायदा