Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi govt sanctioned 758 posts to strengthen care of intellectual disabilities persons
दिल्ली में बौद्धिक दिव्यांगों के केंद्रों की सुधरेंगी सेवाएं, 758 नए पदों को मंजूरी

दिल्ली में बौद्धिक दिव्यांगों के केंद्रों की सुधरेंगी सेवाएं, 758 नए पदों को मंजूरी

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के अपने 5 आवासीय केंद्रों में रहने वाले बौद्धिक दिव्यांगजनों की देखभाल को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इन केंद्रों के लिए 758 नए पदों को मंजूरी दी है। 

Tue, 21 Oct 2025 08:20 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के अपने 5 आवासीय घरों में रहने वाले बौद्धिक दिव्यांगजनों की देखभाल को मजबूत करने के लिए समाज कल्याण विभाग के तहत 758 नए पदों को मंजूरी दी है। एक अधिकारिक सर्कुलर में कहा गया है कि इस कदम का मकसद रोहिणी के आशा किरण गृह परिसर के साथ ही नरेला, नजफगढ़, जेल रोड और दल्लूपुरा स्थित अन्य केंद्रों में रहने वालों के लिए सेवाओं में सुधार करने के साथ ही पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली सरकार ने बौद्धिक दिव्यांगजनों के आवासीय घरों के लिए 758 पदों को मंजूरी दी है। सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार की ओर से मंजूर किए गए पदों में अधीक्षक के दो, कल्याण अधिकारियों के 14, मैट्रन या गृहस्वामियों के 16 और गृहस्वामियों या देखभाल करने वालों के 450 पद शामिल हैं। इतना ही नहीं 189 कार्यवाहक पद, रसोइयों के 11 पद, रसोई सहायकों के 40 और धोबियों के 11 पद भी मंजूर किए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देने के लिए शिल्प प्रशिक्षकों के लिए 12 पद, उच्च श्रेणी लिपिक (वरिष्ठ सहायक) के लिए चार और निम्न श्रेणी लिपिक (कनिष्ठ सहायक) के लिए 5 पद मंजूर किए हैं। दिल्ली सरकार के इस फैसले से गृहों के प्रबंधन में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

इन 5 केंद्रों में रोहिणी के अवंतिका स्थित आशा किरण गृह परिसर (क्षमता 570 लोग), जेल रोड स्थित निर्मल छाया स्थित आशा ज्योति गृह और नरेला स्थित अटल आशा गृह शामिल हैं। इनमें से हर एक की क्षमता 120 लोगों की है। इनमें नजफगढ़ स्थित आशा दीप गृह (क्षमता 220 लोग) जबकि दल्लूपुरा स्थित आशा किरण गृह (क्षमता 54 लोग) केंद्र भी शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां होने से व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।