Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi govt mulls redeveloping defunct Rajghat power plant into cultural, culinary hub
दिल्ली सरकार बंद पड़े राजघाट पावर प्लांट को देगी नया रूप, इन प्रस्तावों पर विचार

दिल्ली सरकार बंद पड़े राजघाट पावर प्लांट को देगी नया रूप, इन प्रस्तावों पर विचार

संक्षेप:

दिल्ली सरकार बंद पड़े राजघाट पावर प्लांट और यमुना किनारे उसकी जमीन सैर-सपाटे एवं की नाइटलाइफ, कल्चरल और खान-पान के हब के तौर पर रीडेवलप करने के कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें एक फूड स्ट्रीट, पैदल चलने के रास्ते, कल्चरल एक्टिविटी के लिए प्लाजा और मॉड्यूलर ओपन स्पेस शामिल होंगे।

Jan 13, 2026 02:10 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार बंद पड़े राजघाट पावर प्लांट और यमुना किनारे उसकी जमीन सैर-सपाटे एवं की नाइटलाइफ, कल्चरल और खान-पान के हब के तौर पर रीडेवलप करने के कई विकल्पों पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें एक फूड स्ट्रीट, पैदल चलने के रास्ते, कल्चरल एक्टिविटी के लिए प्लाजा और मॉड्यूलर ओपन स्पेस शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पावर डिपार्टमेंट लंदन के रीडेवलप्ड बैटरसी पावर स्टेशन और मुंबई के लोअर परेल जैसे अलग-अलग देशी-विदेशी मिक्स्ड-यूज रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स से प्रेरणा लेकर प्रस्तावों पर विचार कर रहा है।

पीपीपी के जरिये किया जा सकता है डेवलप

प्रस्तावों के अनुसार, यमुना प्रोमेनेड को एलईडी लाइट वाले फुटपाथ, बेंच, ईको-टूरिज्म के लिए ईको-फ्रेंडली पैडल बोट और नाइटलाइफ एरिया में 24x7 यूथ लर्निंग और रिक्रिएशन हब के साथ प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के जरिये डेवलप किया जा सकता है।

रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर राजघाट नाइटस्केप के अंदर एक खास सेक्शन को 24x7 यूथ हब के तौर पर बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है, जो शिक्षा और मनोरंजन को मिलाएगा। रायपुर का नालंदा परिसर 6 एकड़ का ईको-फ्रेंडली कैंपस है, जिसमें एक लाइब्रेरी, हाई-स्पीड इंटरनेट और एक ई-लाइब्रेरी, एक बास्केटबॉल कोर्ट, एक कैफेटेरिया और खुली हवा में पढ़ने की जगहें हैं।

इन योजनाओं पर भी विचार

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा रीडेवलपमेंट प्लान में लाइसेंस वाले वेंडर्स के साथ एक फूड स्ट्रीट भी शामिल हो सकती है। जैसा कि मुंबई के लोअर परेल में है, जहां रीडेवलप की गई टेक्सटाइल मिलों में फूड ट्रक और स्ट्रीट-स्टाइल खाने की जगहें हैं, जो मुंबई के खाने के माहौल को दिखाती हैं।

सुझाव दिया गया है कि प्रस्तावित प्रोमेनेड के पास 500 मीटर की पट्टी को फूड स्ट्रीट के लिए तय किया जाए, जिसमें पुरानी दिल्ली के लोकल खाना बनाने वालों को सब्सिडी वाले स्टॉल दिए जाएं, ताकि दिल्ली के असली स्वाद मिल सकें।

रूफटॉप कैफे भी प्रस्तावों का हिस्सा

अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक खुला रहने वाला हेरिटेज म्यूजियम, दिल्ली के इतिहास को दिखाने के लिए वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल, इंडोर गेमिंग जोन, इमर्सिव एंटरटेनमेंट स्पेस और यमुना के नजारे वाले रूफटॉप कैफे भी उन प्रस्तावों का हिस्सा हैं जिन पर डिपार्टमेंट विचार कर रहा है।

राजघाट प्लांट को पर्यावरण संबंधी चिंताओं के चलते 2015 में बंद कर दिया गया था। यह प्लांट डीडीए के मालिकाना हक वाली 45 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।