दिल्ली सरकार ने की खराब परफॉरमेंस वाले 56 स्कूलों की पहचान; अब इनका क्या होगा?

दिल्ली सरकार ने की खराब परफॉरमेंस वाले 56 स्कूलों की पहचान; अब इनका क्या होगा?

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कक्षा-9 और कक्षा-11 में 60 फीसदी से कम उत्तीर्ण अंक वाले यानी खराब परफॉरमेंस देने वाले 56 स्कूलों की पहचान की है। अब इन खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों का क्या होगा?

Jul 03, 2025 08:38 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कक्षा-9 और कक्षा-11 में 60 फीसदी से कम उत्तीर्ण अंक वाले 56 स्कूलों की पहचान की है। अब इन खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की ओर से 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए संरक्षक के तौर पर गोद लिया जाएगा। अधिकारी इन स्कूलों के लिए मेंटर का काम करेंगे। मंगलवार को जारी एक नोट में यह जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब ये स्कूल लिए जाएंगे गोद

इसमें कहा गया है कि राजधानी के सरकारी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर करने के लिए अब शिक्षा अधिकारी इन स्कूलों को गोद लेंगे। शिक्षा विभाग ने यह विशेष पहल कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम सुधारने के लिए शुरू की है। अधिकारी संबंधित स्कूलों का कम से कम पखवाड़े में एक बार दौरा करेंगे। अधिकारी देखेंगे कि स्कूलों में छात्रों को कैसे पढ़ाया जा रहा है।

क्या करेंगे गोद लेने वाले अधिकारी?

अधिकारी देखेंगे कि स्टूडेंट को शैक्षणिक सामग्री उन्हें मिल रही है या नहीं। किन-किन चीजों में सुधार किया करने की जरूरत है। अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट नियमित समय के अंदर शिक्षा विभाग को देनी होगी ताकि इस पर एक्शन प्लान भी तैयार किया जा सके। परिपत्र में आगे कहा गया है कि खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों का चुनाव 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

हर पखवाड़े कम से कम एक बार करेंगे दौरा

जारी परिपत्र में कहा गया है कि अधिकारी नियमित निरीक्षण के जरिए शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए इन स्कूलों का मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर पखवाड़े कम से कम एक बार अपने गोद लिए गए स्कूलों का दौरा करें। साथ ही अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि विभाग की ओर से मुहैया कराए गए फॉर्मेट के अनुसार उसी दिन अपनी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

गणित पर रहेगा जोर

शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन 56 स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा का पास प्रतिशत 50 फीसदी तक रहा है। अब इस सत्र 2025-26 में इन स्कूलों की छठी से दसवीं तक मिशन गणित और विशेष संवर्धन कक्षाओं पर जोर रहेगा। शिक्षकों को गणित को आनंददायक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अधिकारी शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ स्कूलों में प्रतियोगिताओं पर पैनी नजर रखेंगे।

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।