Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi govt approved big loan mcd for road sweeping machines and clear sanitation dues
दिल्ली सरकार ने भरी MCD की झोली, इन दो कामों के लिए 615 करोड़ का लोन मंजूर

दिल्ली सरकार ने भरी MCD की झोली, इन दो कामों के लिए 615 करोड़ का लोन मंजूर

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 615 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दे दी है। सरकार की तरफ से लोन की पहली किस्त के तौर पर 175 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। इसके साथ ही फंड की आगे की रिलीज से पहले एमसीडी से एक डिटेल्ड प्लान जमा करने के लिए भी कहा गया है।  

Mon, 3 Nov 2025 07:58 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को 30-60 फीट चौड़ी सड़कों की सफाई के लिए मशीनें खरीदने कॉन्ट्रैक्टरों के बकाया बिल चुकाने के लिए 615 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दे दी है। सरकार की तरफ से लोन की पहली किस्त के तौर पर 175 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। इसके साथ ही फंड की आगे की रिलीज से पहले एमसीडी से एक डिटेल्ड यूटिलाइजेशन प्लान जमा करने के लिए भी कहा गया है। एमसीडी ने कहा कि फंड की कमी से सफाई सेवाओं की क्वालिटी पर असर पड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी के एक अधिकारी ने कहा, “हम आउटसोर्सिंग मॉडल के तहत 10 साल के मेंटेनेंस के साथ 60 मैकेनिकल रोड स्वीपर खरीदने की योजना बना रहे हैं। हर इलाके में हफ्ते में एक बार मशीनों से सफाई की जाएगी, जबकि 52,000 कर्मचारियों वाला हमारा सफाई स्टाफ बाकी दिनों में रेगुलर सफाई करता रहेगा। काफी संख्या में कूड़ेदान भी लगाए जाएंगे।”

एमसीडी राजधानी में 60 फीट से कम चौड़ी लगभग 12,700 किमी सड़कों का रखरखाव करती है। साथ ही पीडब्ल्यूडी की 60 फीट से ज्यादा चौड़ी 1,400 किमी सड़कों की रेगुलर सफाई की जिम्मेदार भी एमसीडी पर ही है। अभी 52 मैकेनिकल रोड स्वीपर इन सड़कों की सफाई करते हैं, जिनमें स्टाफ शिफ्ट में काम करता है और उनकी मूवमेंट को ऑनलाइन ट्रैक किया जाता है। 52 मशीनों में से सबसे अधिक सात-सात मशीनें सेंट्रल और साउथ जोन में तैनात हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि 30-60 फीट सड़कों पर ट्रैफिक जाम और सड़क पर पार्किंग की वजह से मैकेनिकल स्वीपर लगाना मुश्किल होगा। एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि निगर निगम ने घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों के बकाया चुकाने के लिए दिल्ली सरकार से 500 करोड़ रुपये का लोन लेने का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

एक अधिकारी ने कहा, "कॉन्ट्रैक्टरों को 350 करोड़ रुपये का बकाया पेंडिंग है। 500 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी मिलने से हम मार्च तक आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।"

दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा, "हमने कॉन्ट्रैक्टरों के बकाया चुकाने और सफाई मशीनरी खरीदने के लिए पहली किस्त के तौर पर 175 करोड़ रुपये जारी किए हैं। हमने एमसीडी से एक डिटेल्ड प्लान जमा करने को भी कहा है।"

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।