दिल्ली में स्कूलों पर लगाम की तैयारी, नियम तोड़े तो सरकार कर लेगी टेकओवर
दिल्ली में नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की तैयारी है। सरकार ने कहा है कि निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन करते मिले तो दिल्ली सरकार उन्हें टेकओवर कर सकती है। स्कूलों के संचालन में कई कमियों की शिकायत मिली हैं।

दिल्ली में नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की तैयारी है। सरकार ने कहा है कि निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन करते मिले तो दिल्ली सरकार उन्हें टेकओवर कर सकती है।दिल्ली सरकार का राजस्व और शिक्षा विभाग कई निजी स्कूलों की जांच कर रहा है। इनमें कई स्कूलों में अनियमितताएं मिली हैं। संयुक्त टीम द्वारा बीते दो दिनों में रोहिणी सेक्टर-13 स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर प्रशासनिक, वित्तीय और सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं।
क्या मिल रहीं शिकायतें
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से इस स्कूल के खिलाफ अभिभावकों को प्रताड़ित करने और दाखिले के नाम पर अवैध डोनेशन वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए दो दिन तक संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि स्कूल बिना वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के संचालित हो रहा था। स्कूल में स्विमिंग पूल भी बिना लाइसेंस के चल रहा था और उसमें बुनियादी सुरक्षा प्रावधानों का अभाव पाया गया। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
बेसमेंट में चल रही क्लास
निरीक्षण टीम ने पाया कि स्कूल के बेसमेंट में लगभग 18 कमरों में स्टेम लैब (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित), रोबोटिक्स, वेस्टर्न म्यूजिक और डांस कक्षाएं संचालित की जा रही थीं, जो एमसीडी भवन मानकों, सीबीएसई और शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। छात्रों की गतिविधियों के लिए बेसमेंट का उपयोग प्रतिबंधित है। छात्रों ने पीने के पानी की खराब गुणवत्ता और भुगतान आधारित भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराईं। यह भोजन स्कूल की छत पर बने अस्थायी ढांचे में तैयार किया जा रहा था, जो पास में लगे सोलर पैनलों के कारण गंभीर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न कर रहा था।
डीडीए की जमीन पर बना है स्कूल
सरकार के अनुसार, इस स्कूल को डीडीए द्वारा लीज पर भूमि प्रदान की गई थी। प्राथमिक जांच में यह संस्था लाभ कमाने का माध्यम बनती दिखाई दी है। दिल्ली सरकार ने मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि गंभीर अनियमितताओं के मद्देनजर डीडीए द्वारा लीज रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, स्कूल का सरकारी टेकओवर किया जा सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच हो सकती है।
सभी प्राइवेट स्कूलों की चल रही जांच
सरकार का कहना है कि वह दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच कर रहे हैं। जिस स्कूल में गंभीर अनियमितताएं या प्रशासनिक गड़बड़ियां मिलेंगी, सरकार उन्हें टेकओवर कर लेगी। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, फीस संरचना को पारदर्शी रखें और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को नियमानुसार प्रवेश व सुविधाएं सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई तय है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


