Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi government what plans regarding artificial intelligence from students to teachers will get benefit
AI को लेकर दिल्ली सरकार का क्या प्लान? छात्रों से शिक्षकों तक सबको होगा फायदा

AI को लेकर दिल्ली सरकार का क्या प्लान? छात्रों से शिक्षकों तक सबको होगा फायदा

संक्षेप:

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने रविवार को दिल्ली एआई ग्राइंड कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमता-प्रधान भविष्य के लिए तैयार करना है। इससे दिल्ली की युवा पीढ़ी में व्यापक एआई क्षमता का निर्माण होगा। 

Dec 08, 2025 06:01 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने रविवार को दिल्ली एआई ग्राइंड कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमता-प्रधान भविष्य के लिए तैयार करना है। इस पहल के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इनोवेशन मूवमेंट का यह अभियान एक हजार से ज्यादा स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और विश्वविद्यालयों के माध्यम से पांच लाख से अधिक शिक्षार्थियों तक पहुंचेगा। इससे दिल्ली की युवा पीढ़ी में व्यापक एआई क्षमता का निर्माण होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब निर्णय लिया कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में निर्णायक कदम उठाना चाहिए तो दिल्ली ने सबसे पहले आगे बढ़ने का निश्चय किया।

50 एआई यूथ एंबेसडर चुने जाएंगे : शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि अगले चार महीनों में दिल्ली एआई ग्राइंड के अंतर्गत 5,000 शिक्षकों को प्रमाणित एआई मेंटर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। 1000 छात्र नेतृत्व प्रोटोटाइप विकसित किए जाएंगे साथ ही 50 एआई यूथ एंबेसडर चुने जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (इसरो अंतरिक्ष यात्री) ने कहा कि यही वे क्षेत्र हैं जिन्हें हमें प्राथमिकता देनी चाहिए और ऐसे प्रयास हमें विकसित भारत 2047 के सपने के करीब ले जाएंगे।

बिल ब्रायसन की किताब में छात्र ने गलती सुधारी

नई दिल्ली। राजधानी के स्कूली छात्र को बेस्टसेलिंग अमेरिकन-ब्रिटिश लेखक बिल ब्रायसन ने अपनी किताब में पहचान दी है। यह मशहूर साइंस किताब ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ नियरली एवरीथिंग 2.0 के नए संस्करण में है। इसमें एक ऐसी गलती बताई थी जो 20 साल से ज्यादा समय से पता नहीं चली थी। ब्रायसन ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र कनिष्क शर्मा को एक एटिमोलॉजिकल गलती को ठीक करने के लिए धन्यवाद दिया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।