Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi government schools students attendance to homework in will soon be recorded through web app
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वेब ऐप लॉन्च, हाजिरी से होमवर्क तक क्या-क्या लाभ

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वेब ऐप लॉन्च, हाजिरी से होमवर्क तक क्या-क्या लाभ

संक्षेप: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र, अभिभावक और शिक्षक अब एक ही प्लैटफॉर्म पर जुड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए स्कूल वेब ऐप लॉन्च किया है।

Sat, 8 Nov 2025 07:23 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र, अभिभावक और शिक्षक अब एक ही प्लैटफॉर्म पर जुड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए स्कूल वेब ऐप लॉन्च किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि देश की शिक्षा-प्रणाली में एक नया अध्याय है। इस ऐप के माध्यम से टाइम टेबल, होमवर्क, हाजिरी और परीक्षा परिणाम जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अब घर बैठे उपलब्ध होंगी। तकनीक का यह उपयोग अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से निरंतर जुड़े रहने का अवसर देगा। साथ ही, स्कूल और अभिभावक के बीच संवाद को और मजबूत करने में मददगार साबित होगा। शिक्षा मंत्री सूद ने कहा कि यह डिजिटल प्लैटफॉर्म विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगा।

स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत : दिल्ली नगर निगम ने इस अवसर पर वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं, ‘स्कूल चले हम’ अभियान की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप-महापौर जय भगवान यादव व शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी उपस्थित रहे।

दिल्ली सरकार आधुनिक एनसीसी अकादमी बनाएगी

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद शुक्रवार को एनसीसी निदेशालय की ओर से ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आधुनिक एनसीसी अकादमी बनाएगी। आशीष सूद ने एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को संबोधित करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 150 साल बाद आज जब भारत अमृतकाल में है तो वंदे मातरम् सिर्फ इतिहास नहीं यह हमारे भविष्य का मंत्र है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।