Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi government school free coaching jee neet cuet mahamana vidya shakti mission
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 2200 छात्रों को फ्री कोचिंग, 21 करोड़ खर्च कर रही सरकार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 2200 छात्रों को फ्री कोचिंग, 21 करोड़ खर्च कर रही सरकार

संक्षेप:

दिल्ली सरकार के 'महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन' के तहत, सरकारी स्कूलों के 2200 मेधावी छात्र-छात्राओं को JEE, NEET और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश के बड़े कोचिंग संस्थानों में मुफ्त कोचिंग मिल रही है।

Dec 02, 2025 01:21 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों के 2200 मेधावी छात्र-छात्राओं को इस समय देश के बड़े कोचिंग संस्थानों से मुफ्त कोचिंग मिल रही है। ये कोचिंग JEE, NEET, CLAT, CA फाउंडेशन और CUET जैसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘महामना विद्या शक्ति मिशन’ का ताजा अपडेट

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय की बैठक में जानकारी दी कि ‘महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन’ के तहत अभी तक 2200 बच्चों का चयन हो चुका है। ये बच्चे आकाश, नारायणा, KD कैंपस और रवीन्द्र इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों में पढ़ रहे हैं। क्लासें स्कूल समय के बाद और वीकेंड पर चल रही हैं।

बेटियों के लिए विशेष आरक्षण

JEE, NEET, CLAT और CA कोर्स में कुल सीटों में से 50 सीटें केवल लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। CUET-UG की 1000 सीटों में से 150 सीटें पहले से लड़कियों के नाम हैं।

21 करोड़ की योजना

30 अक्टूबर को हुए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-2025) में रिकॉर्ड 62,000 बच्चों ने हिस्सा लिया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 नवंबर से कोचिंग क्लासें शुरू हो गई हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, “हम बच्चों को सिर्फ किताबें और कोचिंग नहीं दे रहे, बल्कि बड़े सपने देखने का हौसला और भावनात्मक मजबूती भी दे रहे हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व को इस योजना का आधार बताया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।