दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, बुजुर्गों की देखभाल के लिए शुरू की ये खास सेवा
दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जेरियाट्रिक एंबुलेंस शुरू कर रही है। यह एम्बुलेंस सेवा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, ताकि इमरजेंसी में उन्हें सुरक्षित और आरामदायक परिवहन मिल सके।

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जेरियाट्रिक एंबुलेंस शुरू कर रही है। यह एम्बुलेंस सेवा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, ताकि इमरजेंसी में उन्हें सुरक्षित और आरामदायक परिवहन मिल सके।
इस विशेष सेवा के तहत, एम्बुलेंस में न केवल अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण मौजूद होंगे, बल्कि तैनात मेडिकल स्टाफ भी बुजुर्गों की देखभाल के लिए विशेष रूप से ट्रेंड होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अस्पताल पहुंचने तक मरीज को शुरुआती इलाज के साथ संवेदनशील देखभाल भी मिले।
इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 15 अप्रैल को कहा था कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जल्द ही 20 आधुनिक 'जेरियाट्रिक एम्बुलेंस' शुरू करेगी। मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग मरीजों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई नई एम्बुलेंस आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस होंगी।
1000 एंबुलेंस करने का टारगेट
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अभी सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज़ (कैट्स) अपने केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष (टोल-फ्री नंबर 102) के जरिए राजधानी में 331 एम्बुलेंस का संचालन कर रही है, जो 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली (ईआरएसएस) के साथ भी जुड़ी हुई हैं। इसमें कहा गया है कि 20 'जेरियाट्रिक' एम्बुलेंस के जुड़ने के बाद दिल्ली में कुल एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर 351 हो जाएगी, जिससे राजधानी में आपातकालीन सेवाएं और ज्यादा मजबूत होगी।
बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से अपने एम्बुलेंस बेड़े को 1000 तक बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि दिल्ली के लिए एक मजबूत और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आपातकालीन नेटवर्क तैयार किया जा सके।
भाषा से इनपुट
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

