Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Girls aged 9-14 will soon receive HPV vaccines to protect them against cervical cancer
9-14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने को लगेंगे HPV के टीके, दिल्ली सरकार की पहल

9-14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने को लगेंगे HPV के टीके, दिल्ली सरकार की पहल

संक्षेप:

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों को एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) का टीका देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में केंद्र ने दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय को टीके की कुछ डोज भी उपलब्ध करा दी है। ऐसे में जल्द टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।

Jan 10, 2026 05:48 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों को एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) का टीका देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में केंद्र ने दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय को टीके की कुछ डोज भी उपलब्ध करा दी है। ऐसे में जल्द टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के 16 अधिकारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले 10-12 दिनों में नियमित टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि टीकाकरण अभियान शुरू हो सके।

ये भी पढ़ें:ये रस्म अदायगी नहीं है, सरकार का रोडमैप पेश किया गया; LG के अभिभाषण पर CM

डॉक्टर बताते हैं कि देश में हर वर्ष करीब सवा लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं। इस वजह से करीब 77 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। स्क्रीनिंग से इस बीमारी का शुरुआती स्टेज में पता लगाकर बेहतर इलाज संभव है, लेकिन जागरूकता के अभाव में इस बीमारी से पीड़ित ज्यादातर महिलाएं एडवांस स्टेज में इलाज के लिए पहुंचती हैं। सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण एचपीवी का संक्रमण है। इसका टीका उपलब्ध है। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण को बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

गावी ने उपलब्ध कराई है एक करोड़ डोज : ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीनेशन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) ने विदेश में विकसित गार्डासिल टीके की एक करोड़ डोज भारत को उपलब्ध कराई हैं। अध्ययन में पाया गया है कि इस टीके की एक डोज ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव में काफी हद तक कारगर है। मौजूदा अभियान के तहत 14 वर्ष तक की लड़कियों को इस टीके की एक डोज दी जाएगी। डब्ल्यूएचओ ने सर्वाइकल कैंसर को वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें:सभी सरकारी स्कूलों का होगा सर्वे, MCD, NDMC और दिल्ली सरकार को किसने दिया आदेश?

राजधानी में 1.60 लाख लड़कियों को टीका लगेगा

दिल्ली में 14 वर्ष की करीब 1.60 लाख लड़कियां हैं। इन्हें गार्डासिल टीके की एक डोज दी जाएगी। दिल्ली को इस टीके की कुछ डोज मिल गई हैं। 75 हजार डोज अगले दो-तीन दिनों में उपलब्ध हो जाएंगी। डिस्पेंसरियों और अस्पतालों में 9-14 वर्ष तक की लड़कियों को यह टीका दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार के लिए बैंकर का काम करेगा RBI, ये होंगे 4 फायदे
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।