Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi girl kills bima agent lover with fiance help in faridabad body dumped in drain
शादी में रोड़ा बन रहा था प्रेमी, लड़की ने मंगेतर संग मिलकर दी मौत; फरीदाबाद में मर्डर का खुलासा

शादी में रोड़ा बन रहा था प्रेमी, लड़की ने मंगेतर संग मिलकर दी मौत; फरीदाबाद में मर्डर का खुलासा

संक्षेप:

फरीदाबाद में अपराध जांच शाखा, डीएलएफ ने बीमा एजेंट के मर्डर केस को सुलझाकर एक युवती और उसके मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो और आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवती मृतक बीमा एजेंट की पूर्व प्रेमिका थी।

Tue, 28 Oct 2025 03:23 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद। केशव भारद्वाज
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में अपराध जांच शाखा, डीएलएफ ने बीमा एजेंट के मर्डर केस को सुलझाकर एक युवती और उसके मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो और आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवती मृतक बीमा एजेंट की पूर्व प्रेमिका थी, लेकिन अब युवती की कहीं और शादी तय हो गई थी। इसलिए वह युवती को शादी न करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग होकर युवती ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या में मंगेतर के दो दाेस्त भी शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस टीम ने सोमवार को इस मामले में दिल्ली के मीठापुर निवासी युवती और दिल्ली के ही बुराड़ी में रहने वाले उसके मंगेतर केशव को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:फोरेंसिक का ज्ञान, क्राइम शो का जुनून; लड़की ने कैसे कराया UPSC छात्र का मर्डर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर निवासी मृतक बीमा एजेंट चंदर की आरोपी युवती से चार-पांच साल से जान-पहचान थी। युवती की सगाई बुराड़ी निवासी केशव के साथ तय हो गई थी। बीमा एजेंट चंदर युवती को केशव से शादी तोड़ने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।

इस पर युवती और केशव ने चंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत आरोपी युवती ने 25 अक्टूबर को चंदर को अपने पास मीठापुर बुला लिया था। वह बीमा एजेंट को बाइक पर एत्मादपुर की तरफ एक सुनसान जगह ले गई, जहां पर केशव अपने दो दोस्तों के साथ पहले से मौजूद था। यहां आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद से चंदर का रस्सी से गला घोंट दिया और सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 लोगों से सामूहिक कुकर्म केस में वॉन्टेड बीटेक का स्टूडेंट गिरफ्तार

आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए चंदर के शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बता दें कि गाजियाबाद लोनी निवासी मृतक के भाई मदन गोपाल की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कामामला दर्ज किया था। 25 अक्टूबर की देर रात को बीमा एजेंट का शव फरीदाबाद में एत्मादपुर श्मशान घाट के पास नाले में खून से लथपथ पड़ा मिला था। वहां पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली थी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के IAS अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लोगों के सुसाइड केस में ऐक्शन
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।