केंद्र ने पूरी की दिल्ली सरकार की 30 साल पुरानी मांग, PWD के लिए अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने को दी मंजूरी

भाषा, नई दिल्ली
share

दिल्ली PWD इंजीनियरिंग कैडर को अलग करने की स्वीकृति एक ऐतिहासिक कदम है। इससे दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने और उसके रखरखाव के काम में ज्यादा जवाबदेही और कुशलता आएगी।’

केंद्र ने पूरी की दिल्ली सरकार की 30 साल पुरानी मांग, PWD के अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने को दी मंजूरी
केंद्र ने पूरी की दिल्ली सरकार की 30 साल पुरानी मांग, PWD के अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने को दी मंजूरी (Atul Yadav/PTI Photo) (PTI03_03_2025_000062B)

केंद्र सरकार ने दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3,214 स्वीकृत इंजीनियरिंग पदों के लिए अलग कैडर को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यह कैडर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) कैडर से अलग स्वतंत्र दिल्ली PWD इंजीनियरिंग कैडर के रूप में संचालित होगा।

इसमें कहा गया है कि पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेजा था और केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है।

अब तक CPWD कैडर पर निर्भर थीं सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के PWD के पास अब तक अपना स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर नहीं था और विभाग की इंजीनियरिंग सेवाएं मुख्य रूप से CPWD कैडर पर निर्भर थीं। उनके मुताबिक, PWD, दिल्ली की इंजीनियरिंग शाखा में 36 श्रेणियों में कुल 3,214 स्वीकृत पद CPWD कैडर के अंतर्गत थे और इन पदों पर नियुक्तियां केंद्र सरकार की व्यवस्था के माध्यम से होती थीं।

सीएम ने बताए अलग कैडर बनने के फायदे

गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा PWD के अलग इंजीनियिंग कैडर के प्रस्ताव को मंजूरी देने से राष्ट्रीय राजधानी के विकास कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में विकास कार्यों का स्वरूप और आवश्यकताएं अलग हैं और राजधानी में लगातार नई सड़कों, पुलों, भवनों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक ढांचों का निर्माण और रखरखाव करना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली के पास अपना सक्षम और स्वतंत्र इंजीनियरिंग तंत्र होना आवश्यक था।'

ऐतिहासिक सुधार का रास्ता हुआ साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से इस महत्वपूर्ण विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ था और उनकी सरकार ने इस लंबित आवश्यकता को समझते हुए PWD के लिए अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने का निर्णय लिया और अब केंद्र सरकार की स्वीकृति से इस ऐतिहासिक सुधार को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को आने वाले समय में नया सचिवालय, सभी 11 जिलों में मिनी सचिवालय, मंडियों, खेल मैदानों तथा अन्य प्रशासनिक और सार्वजनिक ढांचों को मजबूत करने के लिए अनेक भवनों और कार्यालयों का निर्माण करना है।

30 सालों से की जा रही थी मांग

इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम गुप्ता ने लिखा, 'दिल्ली के लिए अपना PWD इंजीनियरिंग कैडर बनाने की आवश्यकता करीब 30 वर्षों से लंबित थी। हमारी सरकार ने निर्णय लिया, प्रक्रिया आगे बढ़ाई और अब केंद्र सरकार की स्वीकृति से डेढ़ साल में ही दिल्ली को अपना स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। रिक्त पद तेजी से भरे जाएंगे, परियोजनाओं की निगरानी मजबूत होगी और सड़कों, पुलों व सार्वजनिक भवनों के निर्माण को नई गति मिलेगी।'

आगे उन्होंने लिखा, 'इस तीन दशक पुरानी आवश्यकता को पूरा करने और राजधानी के विकास को नई शक्ति देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीज जी का हृदय से आभार।'

मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी जताई खुशी

उधर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘दिल्ली के 30 साल से ज्यादा पुराने सपने को सच करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल्ली PWD इंजीनियरिंग कैडर को अलग करने की स्वीकृति एक ऐतिहासिक कदम है। इससे दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने और उसके रखरखाव के काम में ज्यादा जवाबदेही और कुशलता आएगी।’

इसके बाद उन्होंने लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में, हम यह पक्का करेंगे कि इस सुधार से दिल्ली के लोगों को बेहतर सड़कें, पुल और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिलें।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली PWD का होगा अपना इंजीनियरिंग कैडर, केंद्र ने पूरी की 30 साल पुरानी मांग