सड़ी-गली लाश और एक हाथ भी गायब, कैसे सामने आया गैंगरेप के बाद हत्या का मामला

हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग हैं। आरोपियों में से एक लड़की का दोस्त है। लड़की अपने परिवार की मदद करने के लिए नौकरी ढूंढ रही थी।

दिल्ली में 16 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या।
दिल्ली में 16 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या।

दिल्ली में चार लड़कों ने 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। यह मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता की लाश बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर के एक खेत में फेंक दी थी। जांच करने वाले अधिकारियों ने एचटी को बताया कि अपराध शुक्रवार को हुआ होगा, लेकिन इसका पता रविवार को चला। स्थानीय लोगों ने लड़की की बुरी तरह सड़-गल चुकी लाश को कुत्तों और दूसरे जानवरों को नोचते देखा। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी हिरासत में हैं। इनमें एक 19 साल का युवक और तीन नाबालिग हैं। इन्हें रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया। जांच करने वालों के मुताबिक, आरोपियों में से एक 17 साल का लड़का लड़की का दोस्त था। वह उससे मिलने गई थी। बाकी तीन आरोपी उस लड़के के दोस्त थे।

चेहरा पहचाने लायक नहीं था

पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह दिल्ली के स्वरूप नगर में कुशक रोड के पास एक खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था। उसका दाहिना हाथ गायब था। सड़ने-गलने की वजह से चेहरा और पेट बुरी तरह बिगड़ चुके थे। जांच अधिकारी ने कहा कि भले ही सिर्फ दो दिन हुए थे, लेकिन शव बहुत तेजी से सड़ रहा था। चेहरा पहचाने लायक नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई और हमें उसके शरीर पर आठ जख्म मिले। ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई और शव को उस इलाके में फेंक दिया गया जहां जानवरों ने शव को नोचा-खसोटा।

चाकू से कई वार किए गए

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरू में लड़की की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद जांच टीमों को उसकी पहचान करने और उसके परिवार का पता लगाने का काम सौंपा गया। परिवार के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या, रेप और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया। जांचकर्ताओं ने बताया कि लड़की के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।

पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची

एसीपी (आउटर नॉर्थ) लोकेश्वरन आर और एसीपी रविंदर अहलावत की अगुवाई वाली एक टीम ने शव को फेंकने से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि किसी भी स्थानीय निवासी ने शनिवार रात या रविवार को लड़की को देखे जाने की सूचना नहीं दी थी। जांच करने वालों ने उस इलाके में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी ताकि पता चल सके कि घटना वाली जगह के आस-पास कौन-कौन आया-गया था। इस दौरान, उन्हें अपराध के समय के आस-पास उस जगह के पास एक टेम्पो चलता हुआ दिखाई दिया। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जांच करने वालों को उस टेम्पो की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस ने ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया। उसने बताया कि उसका 17 साल का छोटा भाई अक्सर उस गाड़ी का इस्तेमाल करता था। एक जांच अधिकारी ने बताया कि फुटेज में टेम्पो के अंदर चार लड़के भी दिखे। उन लड़कों की पहचान तो हो गई, लेकिन वे अपने घरों से भाग चुके थे।

आरोपियों में 3 नाबालिग

डीसीपी (आउटर नॉर्थ) शोभित सक्सेना ने बताया कि जांच करने वालों ने कई सीसीटीवी कैमरों में टेम्पो की आवाजाही का विश्लेषण किया। स्थानीय पूछताछ से मिली जानकारी को फुटेज के साथ मिलाकर आरोपी के रास्ते का पता लगाया। डीसीपी ने कहा कि जानकारी के आधार पर मंगलवार को रात भर तलाशी अभियान चलाया गया। टेम्पो का पता खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर में चला। उसके ड्राइवर की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। फिर चारों को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 19 साल के शिवम गणेश और 17 व 16 साल के तीन नाबालिगों के तौर पर हुई है। जांचकर्ताओं ने अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और आरोपियों के पहने हुए कपड़े बरामद किए। दो पुलिस अधिकारियों ने एचटी को पुष्टि की कि कम से कम तीन आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप करने की बात कबूल की है।

अपराध का घटनाक्रम

एक दूसरे जांचकर्ता ने कहा कि अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक नाबालिग लड़की शुक्रवार रात 17 साल के लड़के से मिलने गई थी। उसने सबसे पहले उसके साथ रेप किया, जिसके बाद लड़की ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। फिर उसने अपने दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने लड़की को काबू में किया और उसके साथ रेप किया। वे सभी शराब के नशे में थे। रेप करने के बाद वे उसे एक खेत में ले गए और छह से ज्यादा बार चाकू मारा। उन्होंने शव को पत्तों और कीचड़ के नीचे छिपाने की कोशिश की। बाद में वे टेम्पो में भाग गए। पुलिस ने बताया कि लड़की स्कूल छोड़ चुकी थी और कुछ साल पहले ही स्वरूप नगर रहने आई थी। वह अपने माता-पिता की मदद के लिए नौकरी ढूंढ रही थी और उनसे अलग रह रही थी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसड़ी-गली लाश और एक हाथ भी गायब, कैसे सामने आया गैंगरेप के बाद हत्या का मामला