Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi fog flights cancelled chennai airport weather update aqi
दिल्ली समेत कई शहरों में कोहरे और धुंध का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट रद्द; कई डायवर्ट

दिल्ली समेत कई शहरों में कोहरे और धुंध का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट रद्द; कई डायवर्ट

संक्षेप:

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 और चेन्नई में 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं। खराब विजिबिलिटी और 'बहुत खराब' श्रेणी के प्रदूषण ने हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Dec 17, 2025 12:48 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सर्दियों में उत्तर भारत पर छाने वाला घना कोहरा एक बार फिर हवाई यात्रा की राह का रोड़ा बन गया है। बुधवार सुबह कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली और अन्य शहरों में कई उड़ानें रद्द हो गईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें कैंसिल हो गईं। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट्स कैंसल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में लगातार कोहरा और खराब मौसम फ्लाइट ऑपरेशंस को प्रभावित कर रहा है। कई उड़ानें दिल्ली में लैंड नहीं कर पाईं और उन्हें अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा।

चेन्नई एयरपोर्ट पर भी बड़ा असर

दिल्ली के खराब मौसम का असर दक्षिण भारत तक पहुंच गया। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को 11 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 4 आउटगोइंग फ्लाइट्स शामिल हैं, जो दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और गाजियाबाद जा रही थीं। वहीं, 7 इनकमिंग फ्लाइट्स रद्द हुईं, जो दिल्ली, जयपुर, पटना, पुणे, कोलकाता और इंदौर से आ रही थीं। एक ही दिन में इतनी उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई लोगों के महत्वपूर्ण प्लान प्रभावित हो गए।

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, लेकिन अभी भी 'बहुत खराब'

कोहरे के साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार सुबह शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 328 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। मंगलवार की तुलना में इसमें थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि तब AQI 354 था। फिर भी शहर के बड़े हिस्से स्मॉग की मोटी चादर में लिपटे रहे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।