काम की बात: दिल्ली में आज से दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन शटल बस, क्या रूट और कितना किराया

Subodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली अत्याधुनिक शटल बसों का परिचालन आज से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के बीच इस बस सेवा की शुरुआत करेगा।

दिल्ली में आज से दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन शटल बस, क्या रूट और कितना किराया

दिल्ली में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली अत्याधुनिक शटल बसों का परिचालन आज से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के बीच इस बस सेवा की शुरुआत करेगा।

इस बस को शुरू करने का मकसद कर्मचारियों में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना है। ताकि मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद विस्टा के क्षेत्र में स्थित सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आसानी से हाइड्रोजन से चलने वाली बस से दफ्तर पहुंच सकें। डीएमआरसी के अनुसार केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी मामले के मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से ये बस सेवा शुक्रवार से शुरू की जा रही है।

आईओसीएल ने दिए बस

दिल्ली में स्वच्छ और कुशल शहरी परिवहन सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में भी इसे अहम कदम माना जा रहा है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) डीएमआरसी को हाइड्रोजन से चलने वाली दो अत्याधुनिक बसें उपलब्ध कराई हैं।

हर 30 मिनट में एक बस

इसका उद्देश्य केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित सरकारी कार्यालयों के बीच लास्ट-माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। बस राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह साढ़े आठ से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक चलेगी। हर 30 मिनट में एक बस चलेगी।

यह होगा रूट

कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स, इंडिया गेट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन सहित महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों और स्थलों से होकर गुजरेगी।

10 से 15 रुपये किराया

इसका किराया 10 और 15 रुपये होगा। एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), यूपीआई और नगद राशि के रूप में किराया भुगतान किया जा सकेगा। इन शटल बसों के संचालन, परिचालक, टिकट बिक्री व यात्रियों की सहायता जिम्मेदारी डीएमआरसी के पास होगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।