Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Fire Broke Out After Cylinder explode 5 injured
दिल्ली में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 2 महीने के बच्चे समेत 5 घायल

दिल्ली में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 2 महीने के बच्चे समेत 5 घायल

संक्षेप:

दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर स्थित लाल बाग में शुक्रवार सुबह रसोई में इस्तेमाल छोटे सिलेंडर से एक घर में आग लग गई।

Dec 12, 2025 07:31 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर स्थित लाल बाग में शुक्रवार सुबह रसोई में इस्तेमाल छोटे सिलेंडर से एक घर में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर में धमाका हुआ और इसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घायलों की पहचान पति 30 वर्षीय अमित (60 प्रतिशत झुलसा), पत्नी 26 वर्षीय वंदना (50 प्रतिशत झुलसी), नौ वर्षीय बेटा आयुष, दो माह का बेटा और सात वर्षीय बेटी जानवी (तीनों करीब 25 प्रतिशत झुलसे) के रूप में हुई है। इनमें से अमित और वंदना की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला कि सुबह उठने के बाद वंदना रसोई घर में सबके के लिए नाश्ता बनाने के लिए गई थी। इसी दौरान गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही उन्होंने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, तभी आग लग गई और कुछ ही देर में सिलेंडर में धमाका हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह व दमकल अधिकारी के मुताबिक, आदर्श नगर पुलिस व दमकल को शुक्रवार सुबह करीब 7.15 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने पुलिस को बताया कि ए-9/413, लाल बाग, आजादपुर स्थित घर के अंदर एक छोटा गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों को इलाज के लिए बीजेआरएम अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसी बीच दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सिलेंडर में गैस के रिसाव के चलते हादसा हुआ है और आग को पूरी तरह से बुझाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उधर, क्राइम व एफएसएल की टीम ने भी मौके के निरीक्षण के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।