Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi fire breaks out at shoe factory in narela dsiidc industrial area
दिल्ली के नरेला में आग से 2 फैक्ट्रियां खाक, गुरुग्राम में धू-धू कर जला गोदाम- VIDEO

दिल्ली के नरेला में आग से 2 फैक्ट्रियां खाक, गुरुग्राम में धू-धू कर जला गोदाम- VIDEO

संक्षेप:

दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को दिवाली के दिन एक जूता फैक्ट्री भयावह आग लग गई। घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग से पूरी फैक्ट्री खाक हो गई है।

Mon, 20 Oct 2025 10:36 PMKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में सोमवार को दिवाली के दिन आग लगने की भीषण घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक जूता फैक्ट्री में भयावह आग लगने की सूचना मिली। बाद में इस फैक्ट्री के बगल की एक अन्य फैक्टरी भी आग से धू-धू कर जलने लगी। घटना नरेला डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहीं गुरुग्राम में भी शाम को एक गोदाम जलकर खाक हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्डबोर्ड की फैक्ट्री भी हुई थी खाक

दमकल विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के तुरंत बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हाल ही में दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में एक कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री भी आग से खाक हो गई थी।

गुरुग्राम में धू-धू कर जला गोदाम

गुरुग्राम के राठीवास गांव में सोमवार शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई। लगभग 6 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची।

बढ़ जाती हैं आग लगने की घटनाएं

दिवाली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अक्सर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं इसे देखते हुए दमकल विभाग हाई अलर्ट पर है। दमकल विभाग ने राजधानी के सभी 66 फायर स्टेशनों पर करीब 321 गाड़ियां तैनात की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में दिवाली के दिन दमकल विभाग की टीमें 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी।

यहां तैनात रहीं दमकल गाड़ियां

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी दमकल गाड़ियां खड़ी रहेंगी। राष्ट्रीय राजधानी के साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, तिलक नगर, लाल कुंआ, लाहौरी गेट, मंगोलपुरी, महिपालपुर चौक, संगम विहार, मुंडका, जयपुर गोल्डन अस्पताल, न्यू अशोक नगर, यमुना विहार और राधा स्वामी सत्संग (भाटी माइन) जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल वाहन खड़े रहेंगे।

संकरी गलियों की सुरक्षा क्यूआरवी के हवाले

संकरी गलियों की सुरक्षा के लिए QRV तैनात रहेंगी। क्यूआरवी तुरंत गली के भीतर पहुंच सकती हैं। नजफगढ़ रोड, विकासपुरी, मैदानगढ़ी, बादली औद्योगिक क्षेत्र, बुराड़ी, आदर्श नगर, खारी बावली, रानी बाग, पहाड़गंज, अलीपुर, सदर बाजार, नांगलोई और पालम गोलचक्कर जैसे तंग इलाकों में छोटी क्विक रिस्पॉन्स यूनिट तैनात रहेगी, जो किसी भी गली तक तुरंत पहुंच सकती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।