दिल्ली में बेटी का बर्थडे मनाने गया परिवार; चोरों ने 45 मिनट में ज्वैलरी, कैश सब साफ कर दिया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के संगम विहार में एक परिवार बेटी का बर्थडे मनाने 45 मिनट के लिए बाहर गया था। इस दौरान चोरों ने पूरा घर साफ कर दिया। ज्वैलरी, कैश सबकुछ ले गए।

साउथ दिल्ली के संगम विहार में चोरों ने एक घर से 45 मिनट के अंदर सबकुछ साफ कर दिया। परिवार बेटी का जन्मदिन मनाने बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का गेट और ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुताबिक, वे 45 मिनट बाद घर लौट आए थे। उधर, चोरी की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार ने एएनआई को बताया कि परिवार बच्ची का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गया था। इसके बाद लाजपत नगर में डिनर किया और हौज खास में केक काटा। उनका बड़ा बेटा घर पर ही था, लेकिन किसी काम से उसे भी बाहर जाना पड़ा। परिवार की एक सदस्य मोमीना के मुताबिक, बेटे के जाने के बाद उन्होंने पति को फोन किया। पति ने करीब 30-45 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। इसी दौरान चोरी हुई।

घर के अंदर का नजारा देख होश उड़े

घर पहुंचने पर पति ने फोन कर बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। ऊपर का गेट और शीशा टूटा हुआ था। ड्रेसिंग एरिया समेत कई जगहों के ताले भी तोड़ दिए गए थे। मोमीना ने बताया कि उनकी बहू की चेन और नकदी, उसकी चूड़ियां, उनकी अपनी चूड़ियां और बेटियों के आभूषण समेत कई सामान गायब हैं। उन्होंने कहा कि चोरी किसने की, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार जब बर्थडे मनाने घर से बाहर गया तो बड़ा बेटा घर पर ही था। चोरी से कुछ देर से पहले ही वह घर से बाहर निकला था और उसी समय चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जिस तरह से चोरों ने महज 45 मिनट में पूरा घर खंगाला… पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर चल रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबेटी का बर्थडे मनाने गया परिवार; चोरों ने 45 मिनट में ज्वैलरी, कैश सब साफ किया