Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi faiz e ilahi masjid turkman gate bulldozer action complete picture
एक तस्वीर से समझिए दिल्ली में मस्जिद के पास हुए बुलडोजर ऐक्शन का पूरा सच

एक तस्वीर से समझिए दिल्ली में मस्जिद के पास हुए बुलडोजर ऐक्शन का पूरा सच

संक्षेप:

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान मंगलवार देर रात करीब एक बजे भारी बवाल हुआ। नगर निगम की टीम ने कोर्ट के आदेश पर मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को गिराया है, मस्जिद को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचा।

Jan 08, 2026 07:24 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान मंगलवार देर रात करीब एक बजे भारी बवाल हुआ। कुछ असमाजिक तत्वों ने मौके पर तैनात पुलिस बल पर पथराव किया और बेरिकोड तोड़ते हुए पुलिस से उलझ गए। इसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

रेंज के ज्वॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अलावा 10 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा पहने गए बॉडी बोर्न कैमरों और मौके की वीडियोग्रापी के साथ सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया को खंगाला जा रहा है।

विरोध, नारेबाजी और फिर पथराव

पुलिस के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर एमसीडी की टीम मंगलवार को देर रात रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। तभी बड़ी संख्या में वहां मौजूद लोग विरोध में नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट में फैज इलाही मस्जिद के पास क्यों चलाया बुलडोजर? MCD ने बताया

बैरिकेड तोड़ हंगामा किया

प्राथिमिकी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तुर्कमानगेट पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रही थी। इस दौरान पुलिस लगातार लोगों से वहां से हटने की अपील करती रही। लेकिन भीड़ ने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया और नारे लगाना जारी रखा। वे पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और हल्का ल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष (एसएचओ) समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस तस्वीर में है पूरी सच्चाई

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में के तहत केस दर्ज किया है। इनमें धारा 221 (लोक सेवक को कार्यों के निर्वहन से रोकना), 132 (लोकसेवक को कर्त्वय से निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121 (लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए चोट पहुंचाना), 191 (दंगा) 223 (ए) (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से जारी आदेश की अवज्ञा) तथा लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने से रोकने वाले अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है।

मस्जिद को नुकसान नहीं

इस बीच एमसीडी एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था के सभी आवश्यक इंतजाम बरकरार रखे गए हैं। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अब तक क्या पता चला

हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पथराव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूद ने कहा कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से बनाए गए थे, जिनके खिलाफ अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के दायरे में किए जा रहे काम में बाधा डालना या उसे बाधित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।