दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुनवाई, केजरीवाल के वकील बोले- आरोप तय करने के लिए सबूत ही नहीं
सीबीआई के दावे के उलट अदालत में बचाव पक्ष की तरफ से यह तर्क भी दिया गया था कि अबतक ऐसा कोई लिंक नहीं मिला है जिससे पता चले कि केजरीवाल ने किसी को साउथ लॉबी से पैसे लेने के लिए कहा था।

दिल्ली में शराब घोटाले के लिए जिम्मेदार आबकारी नीति बनाने और भ्रष्टाचार करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय करने के मुद्दे पर अपनी दलीलें पूरी कर लीं। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने अदालत में उनका पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ आरोप तय करने के लिए कोई ठोस या आपत्तिजनक सबूत मौजूद ही नहीं हैं। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने केजरीवाल की ओर से रखी गई दलीलों को सुना और आरोपियों के वकीलों से अपनी लिखित दलीलें फाइल करने को कहा।
अब इस मामले में 12 फरवरी को सीबीआई की ओर से जवाबी दलीलें पेश की जाएंगी। सीबीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) डीपी सिंह पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील हरिहरन ने दलील दी कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने के लिए कोई सबूत नहीं है।
चार्जशीट को बताया कॉपी-पेस्ट, केजरीवाल का नाम बाद में जोड़ा गया
इससे पहले 17 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट, पिछली चार्जशीट का कट-एंड-पेस्ट काम है और उसमें उनके खिलाफ कोई नया या ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। बचाव पक्ष ने साथ ही यह भी कहा कि केजरीवाल का नाम पहली चार्जशीट या तीन पूरक चार्जशीट में नहीं था, लेकिन उनका नाम चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आया, जो पहले के आरोपों की पुनरावृत्ति मात्र है। यह केजरीवाल के खिलाफ आरोपों का कट-एंड-पेस्ट है।
वकील बोले- साउथ लॉबी से धन लेने का कोई लिंक नहीं
अदालत में बचाव पक्ष की तरफ से यह तर्क भी दिया गया था कि अबतक ऐसा कोई लिंक नहीं मिला है जिससे पता चले कि केजरीवाल ने किसी को साउथ लॉबी से पैसे लेने के लिए कहा था। सीबीआई का आरोप है कि प्रस्तावित दिल्ली आबकारी नीति को अपने पक्ष में करने के लिए ‘साउथ लॉबी’ ने 100 करोड़ रुपए दिए थे। बचाव पक्ष ने आगे कहा कि आगे की जांच के लिए अदालत की अनुमति जरूरी है और ऐसी जांच से प्राप्त साक्ष्य आरोपियों की दोषसिद्धि से सीधे तौर पर जुड़े होने चाहिए।
मगुंटा के बयान पर अदालत ने विस्तार से जानकारी मांगी
सुनवाई के दौरान अदालत ने सीनियर वकील से मगुंटा राघव के बयान पर विस्तार से जानकारी मांगी। मगुंटा पहले इस मामले में आरोपी था और अब सरकारी गवाह (अप्रूवर) बन चुका हैं। आरोप है कि किसी ने मगुंटा केजरीवाल की ओर से पैसे देने के लिए कहा था। इस पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि ऐसा कोई प्रत्यक्ष लिंक या विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जो केजरीवाल को कथित धन लेनदेन से जोड़ता हो।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


