Delhi Chunav Results 2025: विधानसभा के पहले सत्र में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, भ्रष्टाचार की होगी जांच- PM मोदी delhi election results 2025 live seat wise counting delhi vidhan sabha chunav parinam bjp aap eci gov in - ncr news
Hindi NewsएनसीआरDelhi Chunav Results 2025: विधानसभा के पहले सत्र में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, भ्रष्टाचार की होगी जांच- PM मोदी

Delhi Chunav Results 2025: विधानसभा के पहले सत्र में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, भ्रष्टाचार की होगी जांच- PM मोदी

ECI दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव (Delhi Chunav Results 2025 Live): दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए अब सभी 70 सीटों के परिणाम आ गए हैं। BJP ने 48 तो AAP ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं।

Delhi Chunav Results 2025: विधानसभा के पहले सत्र में रखी जाएगी CAG रिपोर्ट, भ्रष्टाचार की होगी जांच- PM मोदी

Indian Prime Minister Narendra Modi gestures at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters as BJP celebrates its win in the Delhi state assembly elections, in New Delhi, India, February 8, 2025. REUTERS/Adnan Abidi

Praveen Sharma| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM
हमें फॉलो करें

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live): दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आ चुके हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में से 48 पर भाजपा और 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस एकबार फिर खाता खोलने में नाकाम रही। हालांकि उसके वोट काटने की वजह से आम आदमी पार्टी कई सीटों को गंवा दिया।

चुनाव परिणामों में ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेतअन्य बड़े नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी हारते-हारते चुनाव जीत गई हैं। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज होने के साथ ही उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस इस बार भी खाता तक नहीं खोल पाई है। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। दिल्ली चुनाव पर कई एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी पर भाजपा की जबरदस्त बढ़त दिखाई थी, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। पढ़िए पल-पल के ताजा अपडेट…

दिल्ली में भगवा लहर के बीच चमके AAP के 22 चेहरे

कुमार विश्वास बोले- मनीष सिसोदिया की हार पर मेरी पत्नी रो पड़ीं

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें

जंगपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें

कालकाजी विधानसभा चुनाव परिणाम यहां देखें

8 Feb 2025, 01:31:17 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : सीलमपुर और घोंडा सीटों कहां कैसा हाल

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : सीलमपुर विधानसभा सीट पर 14 राउंड की मतगणना का हाल

आप के जुबैर अहमद: 57441

भाजपा के अनिल गौड़: 28368

कांग्रेस के अब्दुल रहमान:12262

घोंड़ा विधानसभा विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना का हाल

भाजपा के अजय माहवर: 70981

आप के गौरव शर्मा: 50230

कांग्रेस के भीष्म शर्मा: 4628

8 Feb 2025, 01:07:36 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली कैंट में चली झाडू, AAP के वीरेंद्र कादियान 2029 वोट से चुनाव जीते

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव में 8 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 2029 वोट से चुनाव जीत गए हैं।

वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP) 22191

भुवन तंवर (BJP) 20162

प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress) 4252

8 Feb 2025, 01:04:14 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : कालकाजी सीट से दिल्ली की CM आतिशी चुनाव जीतीं

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं।

8 Feb 2025, 12:59:06 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : आज न्याय हुआ है, दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर बोले कुमार विश्वास

Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है, जिसने 'आप' पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली - मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं।

8 Feb 2025, 12:47:33 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को चुनाव हरा दिया है।

8 Feb 2025, 12:46:14 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव हरा दिया है।

8 Feb 2025, 12:38:30 PM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : प्रवेश वर्मा आज शाम को अमित शाह से मिलेंगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आज शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे।

8 Feb 2025, 12:30:03 PM IST

Shakur Basti Delhi Chunav Result 2025 Live : शकूर बस्ती सीट पर सत्येंद्र जैन की हार तय, 9 राउंड के बाद 18 हजार वोट से पीछे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर 9 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन के मुकाबले 18536 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 11 राउंड की मतगणना होगी।

करनैल सिंह BJP 47826

सत्येंद्र जैन AAP 29290

सतीश कुमार लूथरा Congress 5027

8 Feb 2025, 12:21:17 PM IST

Greater Kailash Delhi Chunav Result 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट पर सौरभ भारद्वाज भी पीछे

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के मुकाबले 1003 वोट से आगे चल रही हैं। यहां कुल 14 राउंड की मतगणना होगी।

BJP 30025

AAP 29022

Congress 3903

8 Feb 2025, 12:16:45 PM IST

Jangpura Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया 240 वोट से पीछे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट पर 7 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह 240 वोट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां कुल 10 राउंड की मतगणना होगी।

तरविंदर सिंह मारवाह (BJP) : 26379

मनीष सिसोदिया (AAP) : 26139

फरहाद सूरी (Congress) 6099

8 Feb 2025, 12:07:54 PM IST

Delhi Cantt Chunav Result 2025 Live : दिल्ली कैंट सीट पर AAP जीत के करीब, बस 1 राउंड की बची मतगणना

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए 7 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 1747 वोट से आगे चल रहे हैं।

वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP) 6442

भुवन तंवर (BJP) 18466

प्रदीप कुमार उपमन्यु (Congress) 3929

8 Feb 2025, 11:52:38 AM IST

Kalkaji Delhi Chunav Result 2025 Live : रमेश बिधूड़ी बोले- पिछले 10 सालों में कालकाजी की जनता खून के आंसू रोई

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मैं कालकाजी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह बढ़त कालकाजी की जनता की है। पिछले 10 सालों में कालकाजी की जनता खून के आंसू रोई, क्योंकि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

8 Feb 2025, 11:50:38 AM IST

Ghonda Delhi Chunav Result 2025 Live : घोंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी को भारी बढ़त, अजय महावर 17299 वोट से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घोंडा विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर ने 17299 वोट की भारी बढ़त बना ली है। यहां कुल 15 राउंड की मतगणना होगी।

भाजपा के अजय महावर: 42130

आप के गौरव शर्मा: 24831

कांग्रेस के भीष्म शर्मा : 2285

8 Feb 2025, 11:43:01 AM IST

New Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली सीट पर 8 राउंड की मतगणना के बाद अरविंद केजरीवाल 430 वोट से पीछे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 8 राउंड के वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा 430 वोट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर चले गए हैं। यहां कुल 13 राउंड की मतगणना होगी।

अरविंद केजरीवाल (AAP) 16473

प्रवेश वर्मा (BJP) 16903

संदीप दीक्षित (Congress) 2812

8 Feb 2025, 11:36:12 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : PM नरेंद्र मोदी आज शाम 7:30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

8 Feb 2025, 11:21:17 AM IST

Okhla Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला विधानसभा सीट अमानतुल्लाह खान ने 8725 वोट से बढ़त बनाई

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 8725 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां कुल 23 राउंड की मतगणना होगी।

अमानतुल्लाह खान (AAP) : 17575

मनीष चौधरी (BJP) : 8298

शिफा उर रहमान खान (AIMIM) : 8850

अरीबा (कांग्रेस) : 3420

8 Feb 2025, 11:12:20 AM IST

Kasturba Nagar Delhi Chunav Result 2025 Live : कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के नीरज बैसोया 18978 वोट से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड की मतगणना के बाद का हाल

नीरज बैसोया (भाजपा) : 18978

रमेश पहलवान (आप) : 10433

अभिषेक दत्त (कांग्रेस) : 12886

8 Feb 2025, 11:06:25 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : सीलमपुर सीट पर पांचवें राउंड के बाद का हाल

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : सीलमपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड के बाद का हाल

आप के जुबैर अहमद: 19324

भाजपा के अनिल गौड़: 15395

कांग्रेस के अब्दुल रहमान: 3199

8 Feb 2025, 11:03:57 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : घोंडा विधानसभा सीट पर बीजेपी के अजय महावर ने बनाई 13741 वोट की बढ़त बनाई

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घोंडा विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड के बाद का हाल

भाजपा के अजय महावर: 30340

आप के गौरव शर्मा: 16599

कांग्रेस के भीष्म शर्मा : 1489

8 Feb 2025, 10:55:25 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : बादली विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में भाजपा 3357 वोटों से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : बादली विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 3357 वोटों से आगे चल रही है।

अजेश यादव (आप) 6741

दीपक चौधरी (भाजपा) 10098

देवेंद्र यादव ( कांग्रेस) 6013

8 Feb 2025, 10:49:28 AM IST

Jangpura Delhi Chunav Result 2025 Live : जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 2345 वोट से आगे निकले

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 2345 वोट से आगे निकल गए हैं।

8 Feb 2025, 10:44:36 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : बदरपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में आप आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : बदरपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में आप आगे

राम सिंह नेता जी (आप)- 19354

नारायण दत्त शर्मा (भाजपा)-6563

अर्जुन सिंह भड़ाना (कांग्रेस)-621

8 Feb 2025, 10:43:16 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना के बाद BJP को बढ़त

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार यहां करीब 1100 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा 17429

आप 16350

कांग्रेस 1411

8 Feb 2025, 10:23:06 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : घोंडा विधानसभा सीट BJP के अजय महावर 6 वोट के बड़े अंतर से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए घोंडा विधानसभा सीट पर दो 2 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अजय महावर करीब 6 वोट के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

भाजपा के अजय महावर: 12628

आप के गौरव शर्मा: 6789

कांग्रेस भीष्म शर्मा: 568

8 Feb 2025, 10:16:43 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 218 वोटों से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट की 3 राउंड की मतगणना में रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 218 वोटों से आगे चल रहे हैं।

प्रदीप मित्तल (आप) 9455

विजेंद्र गुप्ता (भाजप) 9673

सुमेश गुप्ता ( कांग्रेस) 656

कुल बढ़त 218

8 Feb 2025, 10:06:53 AM IST

New Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 3 राउंड के वोटों की गिनती आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगे हो गए हैं।

अरविंद केजरीवाल (AAP) 6442

प्रवेश वर्मा (BJP) 6099

संदीप दीक्षित (Congress) 1092

8 Feb 2025, 10:02:05 AM IST

Kalkaji Delhi Chunav Result 2025 Live : केजरीवाल दो बार जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजें बांटी और झूठे वादे किए : रमेश बिधूड़ी

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, ''केजरीवाल दो बार जीते क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजें बांटी और झूठे वादे किए, लेकिन पिछले 10 सालों में उनकी पोल खुल गई। अगर कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं, तो वे आतिशी को विदाई देंगे। यह बढ़त कालकाजी के लोगों का आशीर्वाद है। केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया। मेरा मानना ​​है कि 'आप-दा' खत्म हो रही है और भाजपा सत्ता में आएगी। हम यहां जनता की सेवा करने के लिए हैं, सीएम जैसे किसी पद के लिए नहीं।"

8 Feb 2025, 09:51:17 AM IST

New Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे निकले

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के वोटों की गिनती में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा अब पिछड़ गई है। अरविंद केजरीवाल अपने निकट प्रतिद्वंद्वी प्रवेश वर्मा से 254 वोटों से आगे निकल गए हैं।

8 Feb 2025, 09:49:12 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : कालकाजी विधानसभा सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 800 वोट से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी करीब 800 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बिधूड़ी का मुकाबला दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा से है।

रमेश बिधूड़ी (BJP) 4238 वोट

आतिशी (AAP) 3089

अलका लांबा (Congress) 493 वोट

8 Feb 2025, 09:36:27 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 74 वोट से पीछे चल रहे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के वोटों की गिनती में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल महज कुछ वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल (AAP) 2198

प्रवेश वर्मा (BJP) 2272

संदीप दीक्षित (Congress) 404

8 Feb 2025, 09:28:07 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : पटपड़गंज विधानसभा सीट पर रवि नेगी 4000 वोटों से आगे चल रहे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव परिणामों के पोस्टल बैलट की गिनती में पटपड़गंज, कृष्णानगर और लक्ष्मी नगर विधानसभा सीटों से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पटपड़गंज में रवि नेगी 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Feb 2025, 09:23:38 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया तीनों पीछे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती में अभी अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया तीनों पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक 10 सीटों का रुझान आया है। इसमें 7 पर भाजपा और 3 सीट पर आम आदमी पार्टी आगे है।

8 Feb 2025, 09:13:57 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : आप भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट से पहले बोले जैस्मिन शाह

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता जैस्मिन शाह ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि आप भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं था। एक तरफ आप थी, जबकि दूसरी तरफ पूरी व्यवस्था थी। यह आप और भाजपा के दो मॉडलों के बीच का चुनाव था।

8 Feb 2025, 09:05:42 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : तुगलकाबाद, संगम विहार और बदरपुर से BJP आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला मतगणना केंद्र पर तुगलकाबाद, संगम विहार और बदरपुर विधानसभा की मतगणना जारी है। तीनों सीट पर भाजपा आगे चल रही है। अभी वोटों की जानकारी नहीं दी जा रही है।

8 Feb 2025, 08:48:10 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : चुनाव आयोग के मुताबिक 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : अभी पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी 8 सीट पर रुझान के मुताबिक 6 सीट पर भाजपा आगे। विस्वास नगर, शाहदरा, कालकाजी में भाजपा आगे।

8 Feb 2025, 08:46:20 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली पुलिस ने ओखला मतगणना केन्द्र के 300 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाई

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ओखला मतगणना केन्द्र के 300 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई। स्थानीय लोगों का भी पहचान पत्र के साथ हो रहा प्रवेश।

8 Feb 2025, 08:37:53 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : ओखला सीट पर भाजपा पोस्टल बैलट की गिनती में 10 वोटों से आगे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरुआती रुझानों में ओखला विधानसभा सीट से भाजपा 10 वोटों से आगे चल रही है।

8 Feb 2025, 08:30:07 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : दिल्ली चुनावों के शुरुआती रुझानों में केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी तीनों पीछे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती के शुरुआती रुझानों में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी मार्लेना तीनों पीछे चल रहे हैं। करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे हैं, जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।

8 Feb 2025, 08:22:51 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे : रॉबर्ट वाड्रा

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर चाहते हैं। कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। खरीद-फरोख्त की बातें हो रही हैं, इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

8 Feb 2025, 08:16:53 AM IST

Delhi Chunav Result 2025 Live : शुरुआती रुझानों में अरविंंद केजरीवाल और आतिशी पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणा लाइव : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए पोस्टल बैलट के शुरुआती रुझानों में नई दिल्ली सीट से अरविंंद केजरीवाल और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।