दिल्ली में SIR: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग की सफाई, क्या कहा

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग का कहना है कि मुख्यमंत्री को जारी किया गया नोटिस स्टैंडर्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा था। रेखा गुप्ता विधानसभा क्षेत्र 14-शालीमार बाग में रजिस्टर्ड वोटर हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग की सफाई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग की सफाई।

दिल्ली चुनाव आयोग ने शनिवार को साफ किया कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जारी किया गया नोटिस स्टैंडर्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा था। आयोग ने कहा कि उनकी वोटर एंट्री को वेरिफाई कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रेखा गुप्ता से जुड़ी एंट्री की पहचान एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर तार्किक विसंगतियों की लिस्ट में की गई थी। रेखा गुप्ता विधानसभा क्षेत्र 14-शालीमार बाग में रजिस्टर्ड वोटर हैं।

बयान में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार, वोटर को नोटिस जारी किया गया और बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा फिजिकल फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। आयोग ने आगे कहा कि वोटर द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की एंट्री को वेरिफाई कर लिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 4 नवंबर को आधिकारिक तौर पर पब्लिश होने वाली AC-14 (शालीमार बाग) की फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए इसे सुरक्षित कर लिया गया है।

दिल्ली चुनाव आयोग ने एक पारदर्शी, भागीदारी वाली और सबको साथ लेकर चलने वाली संशोधन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल न हो।

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में वोटर लिस्ट की चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी को पिछले एसआईआर से अनमैप्ड वोटरों की श्रेणी में जारी किए गए हैं।

दिल्ली चुनाव आयोग के दस्तावेजों के अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पार्ट-51, केजी मार्ग के जिन 110 वोटरों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के पांच सदस्यों के नाम शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र में एक रजिस्टर्ड वोटर हैं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsCM रेखा गुप्ता को भेजे गए नोटिस पर चुनाव आयोग की सफाई, क्या कहा