काम की बात: दिल्ली में माप-तौल कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान, रिन्यूअल का झंझट खत्म; यह नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, पीटीआई
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पहल के तहत माप-तौल के उपकरणों के कारोबार से जुड़े लोगों को के ‘सेल्फ-सर्टिफिकेशन’ व्यवस्था लागू की है। इससे लाइसेंस मिलने से पहले होने वाली अनिवार्य जांच की जरूरत खत्म हो गई है। 

Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली में अब माप-तौल के उपकरण बनाने वालों, इनकी रिपेयरिंग करने वालों और डीलरों को अनिवार्य प्री-लाइसेंसिंग इंस्पेक्शन से छूट दे दी गई है। इसकी जगह अब इन्हें कारोबार शुरू करने के लिए 'सेल्फ-सर्टिफिकेशन' (स्व-प्रमाणन) देना होगा। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पहल के तहत यह छूट दी है। इससे लाइसेंस मिलने से पहले होने वाली अनिवार्य जांच की जरूरत खत्म हो गई है।

नियम में बदलाव का गजट नोटिफिकेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने हाल ही में दिल्ली लीगल मेट्रोलॉजी (एनफोर्समेंट) रूल्स, 2011 में बदलाव किया है। इसके तहत जो लोग वजन और माप के उपकरण बनाने, उनकी मरम्मत करने या उनका व्यापार करने के लिए लाइसेंस लेना चाहते हैं, वे लीगल मेट्रोलॉजी विभाग (कानूनी माप-तौल विभाग) द्वारा अनिवार्य जांच के बजाय खुद ही सेल्फ सर्टिफिकेशन के जरिये लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। 'दिल्ली लीगल मेट्रोलॉजी (एनफोर्समेंट) अमेंडमेंट रूल्स, 2026' के जरिए ये बदलाव किए गए हैं। 4 अगस्त को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

इससे पहले माप-तौल के उपकरण के मैन्युफैक्चरर्स, रिपेयरिंग करने वालों और डीलर्स के लिए काम शुरू करने से पहले लाइसेंस लेना जरूरी होता था। इसके लिए अधिकारी यह जांच करते थे कि क्या तय जगह, उपकरण, औजार, रिकॉर्ड, इंफ्रास्ट्रक्चर और 'लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट' के तहत मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

लाइसेंस रिन्यू कराने की जरूरत भी खत्म

अधिकारियों ने कहा कि संशोधित नियमों से लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान हो गई है और इसका उद्देश्य कारोबार करने को सरल और बेहतर बनाना है। इतना ही नहीं, नए नियमों के तहत लाइसेंस को बार-बार रिन्यू कराने की जरूरत भी खत्म कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जब तक नियमों के उल्लंघन के कारण लाइसेंस सस्पेंड या रद्द नहीं किया जाता, तब तक वह मान्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि सामान की खुदरा और थोक बिक्री में इस्तेमाल होने वाले बाट और माप बाजार के इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में माप-तौल कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान, यह नई व्यवस्था लागू