हादसे के बहस करता दिखा आरोपी, पीड़ित पर ही मढ़ दिया दोष; दिल्ली स्कॉर्पियो कांड में बड़ा खुलासा

Feb 19, 2026 06:03 am ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेशरा की मौत के मामले में हादसे के तुरंत बाद का एक कथित वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

हादसे के बहस करता दिखा आरोपी, पीड़ित पर ही मढ़ दिया दोष; दिल्ली स्कॉर्पियो कांड में बड़ा खुलासा

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेशरा की मौत के मामले में हादसे के तुरंत बाद का एक कथित वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नाबालिग आरोपी चालक और उसकी बहन को स्थानीय लोगों द्वारा घिरे जाने पर पीड़ित को ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबालिग आरोपी और उसकी बहन को हादसे को कोई दुख नहीं हैं, उल्टा वह दोनों लोगों से बहस कर रहे हैं।

राहगीर ने बनाया हादसे का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तीन फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई दुर्घटना के कुछ ही क्षण बाद एक राहगीर ने बनाया था। वीडियो में साहिल सड़क किनारे बेसुध पड़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी मोटरसाइकिल सड़क के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है।

वहीं, टक्कर के बाद एक खड़ी टैक्सी से जा भिड़ी एसयूवी भी पास में खड़ी नजर आ रही है। टैक्सी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। वीडियो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा दिख रहे हैं। कुछ लोग आरोपी 17 वर्षीय चालक और उसकी बहन से तीखे सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति चिल्लाकर कहता सुनाई दे रहा है कि ड्राइवर टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था।

अपने भाई का बचाव कर रही थी युवती

वीडियो में आरोपी की बहन अपने भाई का बचाव करते हुए यह दावा करती दिखाई दे रही है कि बाइक सवार तेज गति से वाहन चला रहा था। वहीं मौजूद लोगों ने सवाल उठाया कि यदि एसयूवी तेज रफ्तार में नहीं थी तो टैक्सी को इतना नुकसान कैसे हुआ। वीडियो में आरोपी को भी पीड़ित पर दोष मढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि हादसे के बाद आरोपी को पकड़ा गया था। बाद में पता चला कि वह नाबालिग है। इसके बाद उसे किशोर बोर्ड के पास भेजा गया। मामले की जांच चल रही है।

नाबालिग आरोपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे 17 वर्षीय किशोर कथित तौर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन चला रहा था, तभी उसकी बाइक सवार साहिल से भिड़ंत हो गई। आरोपी पिता पर नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें