Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi dtc new bus routes 192a 212a anand vihar kashmere gate metro connectivity
दिल्ली में डीटीसी बसों के दो नए रूट को मंजूरी, 13 मेट्रो स्टेशनों तक आसान होगी राह

दिल्ली में डीटीसी बसों के दो नए रूट को मंजूरी, 13 मेट्रो स्टेशनों तक आसान होगी राह

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए डीटीसी के दो नए रूट 192A और 212A को हरी झंडी दी है, जिससे आनंद विहार और कश्मीरी गेट सहित 13 मेट्रो स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Dec 24, 2025 06:13 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने लास्ट माइल तक आवागमन की सुविधा बेहतर और मजबूत बनाने के लिए दो नए बस रूट 192ए और 212ए शुरू करने की तैयारी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीटीसी ने इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इन दोनों रूटों पर डीटीसी बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन दोनों रूटों पर बसों का परिचालन शुरू होने से आनंद विहार, कश्मीरी गेट, आजादपुर, मजलिस पार्क और शाहदरा सहित 13 मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माइल तक आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी। इससे बुराड़ी, आनंद विहार, शाहदरा, मॉडल टाउन, आजादपुर सहित कई कॉलोनियों के छात्रों व नौकरी पेशेवर लोगों को आवागमन में फायदा होगा।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान डीटीसी रूट संख्या 212 (आनंद विहार आईएसबीटी–आनंद पर्वत) और रूट संख्या 192 (कश्मीरी गेट-केशव नगर) दो हिस्सों में विभाजित कर दो नए रूट बनाए जाएंगे। वर्तमान रूट संख्या 212 पर 18 बसें चलती हैं। इस रूट पर नौ बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा नौ बसें प्रस्तावित नए रूट संख्या 212ए पर चलाई जाएंगी। इस रूट पर आठ मेट्रो स्टेशनों तक डीटीसी बसों की पहुंच सुनिश्चित होगी। इसी तरह वर्तमान रूट नंबर 192 पर आठ बसें चलती हैं। इसमें से चार बसें वर्तमान रूट पर और शेष चार बसें नए प्रस्तावित रूट 192ए पर चलाई जाएंगी। इससे उत्तरी और मध्य दिल्ली के यात्रियों को फायदा होगा।

ये नए रूट बनेंगे

  • वर्तमान रूट संख्या: 192 - कश्मीरी गेट से केशव नगर
  • प्रस्तावित बसें : चार
  • रूट में स्थित मेट्रो स्टेशन: पांच
  • रूट की लंबाई : 16.5 किमी
  • प्रस्तावित नया रूट : 192 ए- कश्मीरी गेट से केशव नगर
  • प्रस्तावित बसें : चार
  • रूट पर स्थित मेट्रो स्टेशन : आठ
  • रूट की लंबाई : 19.8 किमी
  • वर्तमान रूट संख्या: 212 - आनंद पर्वत से आनंद विहार
  • प्रस्तावित बसें : नौ
  • रूट पर स्थित मेट्रो स्टेशन : तीन
  • रूट की लंबाई : 29.1 किमी
  • प्रस्तावित रूट संख्या: 212 ए - आनंद पर्वत से आनंद विहार
  • प्रस्तावित बसें : नौ
  • रूट पर स्थित मेट्रो स्टेशन : आठ
  • रूट की लंबाई : 29 किलोमीटर

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।