Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Dehradun Expressway service lane where is obstacle in Mandola Ghaziabad
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन निर्माण में गाजियाबाद का एक घर बना अड़ंगा, कहां फंसा पेच

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन निर्माण में गाजियाबाद का एक घर बना अड़ंगा, कहां फंसा पेच

संक्षेप:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) की सर्विस लेन बनाने की अड़चनें दूर नहीं हो रही हैं। गाजियाबाद के मंडोला में एक घर के कानूनी विवाद के चलते करीब 50 मीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण रुका हुआ है। एनएचएआई को अदालत से जल्दी इस मामले के निपटने की उम्मीद है।

Nov 08, 2025 02:40 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) की सर्विस लेन बनाने की अड़चनें दूर नहीं हो रही हैं। गाजियाबाद के मंडोला में एक घर के कानूनी विवाद के चलते करीब 50 मीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण रुका हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को अदालत से जल्दी इस मामले के निपटने की उम्मीद है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण काम कई खंडों में बांटकर किया गया है। इसके दो खंड 32 किलोमीटर लंबे हैं। दिल्ली में 17 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड बनाया है। शेष 15 किलोमीटर का हिस्सा गाजियाबाद और बागपत जनपद की सीमा में है। बागपत के पास मवीकला गांव में एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है।

एक्सप्रेसवे के दोनों खंड बनकर तैयार हो चुके हैं। एनएचएआई ने पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन चलाकर देखे थे। इस तरह भार की कई दिन जांच की गई। इसमें किसी प्रकार की खामी सामने नहीं आई। एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर मंडोला एनबीसीसी टाउनशिप से बागपत के (मवीकला) तक गया है। यहां से आगे तीसरा खंड तैयार हुआ है।

यह परियोजना वर्ष 2023 में पूरी होनी थी, लेकिन एक्सप्रेसवे के दोनों खंड का काम पिछड़ गया। पहले काम पूरा होने का दावा 31 मार्च तक था। इसके बाद 15 मई और 15 अगस्त की तारीख तय हुई। मंडोला में सर्विस रोड के लिए करीब 50 मीटर जमीन पर विवाद है। जमीन आवास विकास परिषद् को एनएचएआई को उपलब्ध करानी है। विवाद के चलते समय पर जमीन नहीं मिल सकी। यह मामला अदालत में है। एनएचएआई अधिकारी ने बताया कि एक मकान को लेकर अड़चन आ रही है। कोर्ट से मामला निपटने के बाद आवास-विकास परिषद को मुआवजा देना है। एनएचएआई अधिकारी ने बताया सर्विस रोड की अड़चन दूर नहीं हो रही है। शेष सभी कार्य पूरे हो गए हैं।

एक्सप्रेसवे को दिसंबर तक खोलने की तैयारी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को दिसंबर तक खोलने की तैयारी है। दावा है कि दिल्ली से देहरादून का करीब 210 किलोमीटर का सफर ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा। एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलेंगे। दिल्ली से सहारनपुर तक का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे के खुलने पर बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। अभी वाहन चालक मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ रोड से मेरठ से होते हुए मुजफ्फरनगर होकर देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई जगह जाम रहता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।