यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खुला यूरोपियन स्टाइल कैफे, जानिए क्या होगा खास

Jan 20, 2026 11:57 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नए 'ऑटम हाउस' कैफे की शुरुआत हुई है, जहां सदस्य और गैर-सदस्य यूरोपियन व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसका उद्घाटन उप-राज्यपाल ने एलजी कप के समापन पर किया।

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खुला यूरोपियन स्टाइल कैफे, जानिए क्या होगा खास

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) अपने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए मनोरंजन की सुविधाएं विकसित कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (वाईएससी) में एक नया कैफे शुरू किया गया। इस कैफे का नाम ऑटम हाउस है, जो यूरोपियन व्यंजन और पेय पदार्थ परोसता है।

कोई में कैफे में जा सकता है

यह कैफे कॉम्प्लेक्स के सदस्यों, उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गैर-सदस्यों के लिए भी खुला है। गैर-सदस्यों को बस एक मामूली शुल्क देकर प्रवेश मिल जाता है।

डीडीए के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम स्पोर्ट्स सुविधाओं के साथ-साथ आराम और सामाजिक स्थानों को जोड़ने की बड़ी योजना का हिस्सा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिर्फ खेलने की जगह न रहें, बल्कि लोग यहां लंबे समय तक रुकें, परिवार के साथ समय बिताएं और स्पोर्ट्स के अलावा भी मजा लें।'

कैफे को यूरोपियन कोस्टल विला की शैली में सजाया गया है, जो देखने में आकर्षक और आरामदायक है। यह सुविधा खिलाड़ियों, दर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगी।

कैफे उद्घाटन के साथ LG कप टूर्नामेंट का समापन

कैफे का उद्घाटन उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने किया। इसी मौके पर LG कप 2026 टूर्नामेंट का भी समापन हुआ, जिसमें फुटबॉल, तीरंदाजी और निशानेबाजी के मुकाबले शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने कॉम्प्लेक्स की लोकप्रियता को और बढ़ाया है। साथ ही यह साबित हुआ कि खिलाड़ियों, दर्शकों और आगंतुकों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत है।

डीडीए फिलहाल 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 4 मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 3 पब्लिक गोल्फ कोर्स संचालित कर रहा है। द्वारका और रोहिणी में कई खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी विकसित किए जा रहे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें