Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi dda flats registration for karmayogi housing scheme will begin from 19 dec
दिल्ली में इस डेट से शुरू होंगे कर्मयोगी आवास योजना के रजिस्ट्रेशन, डिटेल

दिल्ली में इस डेट से शुरू होंगे कर्मयोगी आवास योजना के रजिस्ट्रेशन, डिटेल

संक्षेप:

दिल्ली में डीडीए की ओर से कर्मयोगी आवास योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख आ गई है। पहले चरण में कुल 1168 फ्लैट के लिए सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी इस रिपोर्ट में…

Dec 14, 2025 11:35 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में डीडीए की ओर से कर्मयोगी आवास योजना के रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर से शुरू होंगे। इसकी बुकिंग प्रकिया 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इसमें पहले चरण में नरेला के सेक्टर ए1 से ए4 पॉकेट नौ में तैयार कुल 1168 फ्लैट के लिए सभी कार्यरत सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छूट

इसमें इन सरकारी कर्मचारियों को फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट मिलेगी। इसमें वन बीएचके के 320 फ्लैट, टू बीएचके के 576 फ्लैट और थ्री बीएचके के 272 फ्लैट्स शामिल हैं।

ये सरकारी कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

केंद्र सरकार, देश भर के राज्य सरकारों, पीएसयू, नगर निकायों के विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी और सभी प्रकार के रिटायर सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस, CISF, CRPF, एमसीडी, दिल्ली सरकार और अन्य राज्य सरकारों के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऐसे होगी बुकिंग

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि कर्मयोगी आवासीय योजना के तहत फ्लैट्स का ऑनलाइन पंजीकरण डीडीए वेबसाइट पर शुरू होगा। कर्मचारी फ्लैटों की बुकिंग करा सकेंगे। इन फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुक कराया जा सकेगा।

टू-थ्री के साथ एक कमरे तक के फ्लैट

अधिकारियों ने बताया कि कर्मयोगी आवास योजना के तहत नए फ्लैट नरेला के पॉकेट नौ में सेक्टर-ए1 से ए4 में बनाए गए हैं। इसमें थ्री बीएचके के एचआईजी फ्लैट, टू बीएचके के एमआईजी फ्लैट और एक कमरे तक के फ्लैट समेत कुल 1168 फ्लैट शामिल किए गए हैं। टू और थ्री बीएचके के फ्लैट्स की कीमत करोड़ रुपये तक जा सकती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।