Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi crime woman body found near railway track rape and murder suspected
दिल्ली में रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला की डेड बॉडी, रेप के बाद हत्या का शक

दिल्ली में रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला की डेड बॉडी, रेप के बाद हत्या का शक

संक्षेप:

दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश पर चोट के निशान थे। उसके कपड़े फटे हुए हैं। महिला की रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका है।

Nov 17, 2025 12:34 am ISTKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर शेड नंबर 2 के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को एएसआई धर्मेंद्र थाना सब्जी मंडी से सूचना मिली कि लगभग 40 से 42 साल की एक महिला की लाश पटरियों के पास पड़ी है। लाश पर चोट के निशान हैं और कपड़े फटे हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सब्जी मंडी रेलवे पुलिस में तैनात एएसआई ने रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। महिला के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पूरे शरीर पर चोट लगी थी और कपड़े फटे थे। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल पर महिला की लाश को अर्धनग्न अवस्था में पाया। महिला के चेहरे और सिर पर चोटों के कई निशान और गहरे घाव थे। शक है कि उसको किसी धारदार हथियार से मारा गया होगा। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 40 से 42 साल के बीच बताई जा रही है।

महिला की लंबाई लगभग 5 फीट है। जांच में सामने आया है कि वह कूड़ा जमा कर बेचने का काम करती थी। मौके से एक संदिग्ध हथियार के साथ महिला और पुरुष की एक जोड़ी चप्पलें भी बरामद की गई हैं। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

महेंद्रा पार्क थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन स्थिति देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।