Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi crime wife cuts husband private part in quarrel and then absconding
इस कदर भड़की पत्नी, पति का प्राइवेट पार्ट काट हुई फरार, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

इस कदर भड़की पत्नी, पति का प्राइवेट पार्ट काट हुई फरार, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

संक्षेप:

दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। झगड़े में एक पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला और मौके से फरार हो गई। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Nov 02, 2024 08:26 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। इसमें पत्नी इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया और फरार हो गई। बुरी तरह जख्मी हालत में पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तब मौक पर पहुंची जांच टीम ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शख्स का इलाज जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस बात पर भड़की पत्नी, हो रही छानबीन

पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस बात पर दोनों के बीच बहस हुई जिससे पत्नी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पति की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस को वारदात के बारे में उसकी ओर से लिखित शिकायत नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही पीड़ित की ओर से शिकायत मिलेगी आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार महिला की तलाश जारी है।

पुलिस ने खून से लथपथ हालत में पाया

पुलिस का कहना है कि पीड़ित शख्स बयान देने की स्थिति जब होगा तब उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा। पड़ोसियों की मानें तो दोनों अक्सर एक दूसरे से झगड़ते रहते थे। दोनों के बीच मारपीट होती थी। घटना के बाद पीड़ित तेज आवाज में चिल्लाने लगा। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी को खून से लथपथ हालत में पाया। पुलिस ने घायल शख्स को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

शख्स ने दुकानदार को मारी गोली

मुंडका इलाके में पान मसाला खरीदने आए एक शख्स ने दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद युवक मौके से फरार हो गया। 25 वर्षीय अविनाश कुमार की टिकरी कलां में परचून की दुकान है। एक शख्स दुकान पर आया और अविनाश से पान मसाला मांगा। फिर कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। अविनाश के चेहरे और हथेली पर गोली लगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।